Recent Posts

April 18, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कमतरी में फिर चमका अजय सर कोचिंग क्लासेस का नाम, शिवम ने 91% से किया टॉप

1 min read
Spread the love

/अम्बाह // अम्बाह ब्लॉक के ग्राम पंचायत कमतरी में स्थिति अजय सर कोचिंग क्लासेस ने इस बार फिर से शानदार परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता साबित की है। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में संस्थान का छात्र शिवम कुशवाहा s/o मोहर सिंह कुशवाहा ने 500 में से 452 अंक (90.6%) प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। शिवम कुशवाहा को प्रथम श्रेणी में प्रत्येक विषय में डिस्टेंक्शन प्राप्त हुई है। उन्होंने अंग्रेजी में 90, हिंदी में 91, संस्कृत में 84, गणित में 97, विज्ञान में 89 और सामाजिक विज्ञान में 85 अंक हासिल किए। लगातार 5 वर्षों से शानदार रिजल्ट चिन्तेकापुरा तिराहा पीपल बाली माता के पास स्थित इस संस्थान ने पिछले 5 वर्षों से बेहतरीन परिणाम दिए हैं। संस्थान के अनुसार-कक्षा 10वीं में कई छात्रों ने 80% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।

कोचिंग संचालक का कहना है कि कॉन्सेप्ट बेस्ड लर्निंग, और नियमित टेस्ट सिस्टम के कारण विद्यार्थियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। शिवम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई और सही मार्गदर्शन से यह संभव हुआ। इस उपलब्धि पर खुशी का माहौल है और छात्रा को बधाइयां मिल रही हैं।

कक्षा 10वी का परीक्षा परिणाम :—कोचिंग संस्थान पर प्रथम स्थान शिवम कुशवाहा ने 91% बनाकर लिया स्थान एवं द्वितीय स्थान अमित प्रजापति 88%, और तृतीय स्थान श्यामू कुशवाहा 84%

रहे इसके बाद अंजली बघेल 72%, विकास निषाद 72%, नितिन डंडोतिया 71%, अजय तोमर 68%, मुस्कान जाटव इंग्लिश मीडियम 63%, सौरव कुशवाहा 61% भावना 54%, आदि सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर अपना विद्यालय माता-पिता सहित कोचिंग संस्थान का नाम रोशन किया

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp