एकेएस विश्वविद्यालय में कार्यशाला के अंतिम दिन एफटीआईआर, बायोकेमिस्ट्री ऑटो एनालाइजर, एलाइजा एवं मॉलिक्युलर डॉकिंग पर विशेष प्रशिक्षण
1 min read
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना के जैव प्रौद्योगिकी विभाग , एसएचआरएम बायोटेक्नोलॉजीज़ प्राइवेट लिमिटेड, कलकत्ता के सहयोग तथा पैरामेडिकल विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “मॉलिक्युलर एवं क्लीनिकल डायग्नोस्टिक तकनीक” पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के अंतिम दिन डॉ सीपी सिंह, हेड फिजिक्स विभाग एवं मृत्युंजय पांडे ने प्रतिभागियों को एफटीआईआर (फोरियर ट्रांसफॉर्म इन्फ्रारेड एस्पेक्ट्रोएसकॉपी) के उपयोग, कार्यप्रणाली उसके एक एक बारीकियों के बारे में विद्यार्थियों को एफटीआईआर मशीन पर ट्रेनिंग दिया।

आगे प्रशिक्षण सत्र में छात्रों ने जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस, एलाइजा रीडर, जैव रसायन बायोकेमिकल ऑटोनलाइजर एनालिसिस उपकरण के संचालन और नमूनों के सावधानीपूर्वक प्रबंधन के बारे में भी सीखा और इनके माध्यम से कैसे बीमारियों संबंधित रिसर्च और डायग्नोसिस की जाती है पर सभी प्रतिभागियों को मशीनों पर कार्य सिखाया।

इस वर्कशॉप के आखरी सत्र में विद्यार्थियों को परमार केशरी नंदन (असिस्टेंट प्रोफेसर, बायोटेक विभाग) ने बायोइनफॉर्मेटिक्स के क्षेत्र में वर्चुअल स्क्रीनिंग एवं मॉलिक्युलर डॉकिंग जैसे जटिल विषयों पर जानकारी दी एवं उनको सॉफ्टवेयर की मदद से लाइव डेमोंस्ट्रेशन कर के सिखाया। कार्यशाला के अंत में डीन फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंस प्रोफेसर कमलेश चौरे ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी एवं अनुसंधान के क्षेत्र में माइनर प्रोजेक्ट बनाने पर सभी का ध्यान केंद्रित किया।

कार्यशाला के कॉर्डिनेटर डॉ कीर्ति समदरिया एवं प्राध्यापक केशरी नंदन परमार ने विद्यार्थियों को सिखाई गई सभी टेक्नीक्स का उपयोग नवाचार के साथ अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला की को–कॉर्डिनेटर डॉ माही चौरे एवं प्राध्यापक अर्पित श्रीवास्तव ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनको विभिन्न जैविक उपकरण में कौशल के साथ करियर बनाने पर अपना संक्षिप्त उद्बोधन दिया एवं आगामी होने वाली कार्यशालाओं पर जानकारी दी। इस वर्कशॉप को संयोजक के रूप में डॉ कीर्ति समदरिया, परमार केशरी नंदन, अर्पित श्रीवास्तव, सेशन मॉडरेटर के रूप में डॉ माही चौरे, डॉ विवेक अग्निहोत्री, मोनिका सोनी और लैब सपोर्ट में नितिन सिंह परिहार, कीर्ति सिंह ,श्रेष्ठ द्विवेदी एवं अरविंद कुमार सफल बनाने मे संपूर्ण सहयोग दिया।
Subscribe to my channel