संवाददाता: जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 10 अप्रैल 2026।
जांजगीर-चांपा/पामगढ़। आज राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भिलौनी, तहसील पामगढ़ में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास को नाकाम कर दिया। शिकायत मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदकर सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी।
प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से एक जेसीबी मशीन जब्त कर ली और इसे थाना पामगढ़ की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया।
इस कार्यवाही में पामगढ़ तहसीलदार अमरनाथ श्याम, नायब तहसीलदार अखिलेश विश्वकर्मा और थाना पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी सहित पूरी टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।
प्रशासन का साफ संदेश है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।