July 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

AKS के पूर्व छात्र का उल्लेखनीय कार्य

1 min read
Spread the love

सतना। ए के एस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अर्पित द्विवेदी आज समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और विशेष रूप से पशु सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान स्थापित की है।

नमः ग्रामीण विकास संस्था के माध्यम से वे सतना जिले के ग्रामीण अंचलों में लगातार सक्रिय हैं। संस्था द्वारा विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं में आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी संस्था ने सराहनीय पहल की है।

स्व-सहायता समूहों के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। “नमः उत्पाद केंद्र” के माध्यम से पापड़, चिप्स एवं अन्य घरेलू उत्पादों का निर्माण एवं विपणन कर महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

सबसे विशेष बात यह है कि संस्था द्वारा निरंतर पशु सेवा का कार्य किया जा रहा है। घायल गौवंश और स्ट्रीट डॉग्स का रेस्क्यू, उपचार और देखभाल नियमित रूप से की जा रही है। देर रात सूचना मिलने पर भी टीम मौके पर पहुंचकर सेवा कार्य करती है,

जो मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वरोजगार को लेकर भी जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यह प्रयास समाज को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।

यह उल्लेखनीय है कि ए के एस विश्वविद्यालय के इस पूर्व छात्र ने शिक्षा से प्राप्त ज्ञान को समाज सेवा में रूपांतरित कर युवाओं के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। उनका कार्य यह संदेश देता है कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो सीमित संसाधनों में भी बड़ा बदलाव संभव है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp