April 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

शासकीय जनपद प्राथमिक शाला करमा : नन्हे बच्चों के कंधों पर पानी की बाल्टियाँ और बर्तन, पढ़ाई की जगह मजदूरी!

1 min read
Spread the love


संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।
उदघोष समय न्यूज़, 09 अप्रैल 2026।


जांजगीर-चांपा/बलौदा   वीडियो में साफ दिख रहा है कि शासकीय जनपद प्राथमिक शाला करमा के छोटे-छोटे बच्चे सिर पर पानी से भरे भारी बर्तन उठाए स्कूल परिसर में घूम रहे हैं।


कुछ बच्चे बाल्टियाँ भरकर स्कूल कार्यालय की ओर ले जा रहे हैं। घटना के समय प्रधानपाठिका मौके पर मौजूद थीं।



यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई है। लोग पूछ रहे हैं — क्या शासकीय जनपद प्राथमिक शाला करमा में बच्चों से पानी ढुलवाना शिक्षा का हिस्सा है? पढ़ाई, खेलकूद और मिड-डे मील के बजाय नन्हे बच्चों को यह काम क्यों सौंपा जा रहा है?


जिम्मेदारों पर सवाल:

•  प्रधानपाठिका ने मीडिया को स्कूल में घुसने पर सवाल उठाए, लेकिन बच्चों से यह काम करवाने का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
•  विकासखंड शिक्षा अधिकारी का फोन नहीं उठा।
•  जिला शिक्षा अधिकारी ने व्यस्तता बताकर बात टाल दी।

शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन अब इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, यह देखना बाकी है। बाल अधिकारों और RTE एक्ट की धज्जियाँ उड़ाने का आरोप लग रहा है।

लोगों ने कहा:
बच्चों को शारीरिक श्रम करवाना किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं।

प्रशासन से अपील — तुरंत जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई हो और स्कूल में बुनियादी सुविधाएं (पानी, शौचालय, शिक्षक) सुनिश्चित की जाएं, ताकि बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दे सकें, न कि पानी ढोने पर।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp