April 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

एकेएस विश्वविद्यालय के डॉ. सुन्दरम खरे को पीएचडी की उपाधि

1 min read
Spread the love

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग से डॉ. सुन्दरम खरे को 25 मार्च 2026 को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई।

उन्होंने अपना शोध कार्य विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. समित कुमार के निर्देशन में पूर्ण किया।डॉ. खरे का शोध विषय “बायो-आधारित हाइड्रोजेल के निर्माण एवं भौतिक-रासायनिक गुणों का अध्ययन” रहा, जो वैज्ञानिक नवाचार के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। उनके शोध में सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े पहलुओं को विशेष रूप से महत्व दिया गया है।डॉ. खरे की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, लगन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है। विश्वविद्यालय परिवार ने उनकी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp