July 11, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

AKS विश्वविद्यालय के 21 सीमेंट प्रौद्योगिकी छात्र सिमुलेटर प्रशिक्षण के लिए बल्लभगढ़ रवाना

1 min read
Spread the love

सतना। एकेएस विश्वविद्यालय के सीमेंट प्रौद्योगिकी विभाग के 21 छात्र व्यावहारिक एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण के लिए हरियाणा स्थित राष्ट्रीय सीमेंट एवं भवन सामग्री परिषद (एनसीसीबीएम), बल्लभगढ़ में आयोजित सिमुलेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं।

विश्वविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्रों को सीमेंट निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया का सिमुलेटर आधारित अभ्यास कराया जाएगा। इसमें कच्चे माल की तैयारी, रॉ मिक्स डिज़ाइन, किल्न (भट्ठी) संचालन, क्लिंकर निर्माण, ग्राइंडिंग प्रक्रिया तथा तैयार सीमेंट की गुणवत्ता जांच से जुड़े तकनीकी पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षण के दौरान छात्र आधुनिक संयंत्रों में उपयोग होने वाले स्वचालित नियंत्रण तंत्र, प्रक्रिया निगरानी, ऊर्जा दक्षता, उत्सर्जन नियंत्रण तथा सुरक्षा मानकों को भी समझेंगे। साथ ही उन्हें औद्योगिक परिस्थितियों में निर्णय लेने, समस्या समाधान, उत्पादन संतुलन बनाए रखने तथा गुणवत्ता सुधार से संबंधित व्यवहारिक अनुभव प्राप्त होगा।इस अवसर पर सीमेंट प्रौद्योगिकी के डायरेक्टर एवं प्रतिकुलपति डॉ. प्रो. जी. सी. मिश्रा, विभागाध्यक्ष तथा समस्त प्राध्यापकों ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रशिक्षण की कामना की है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp