Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अवैध कोयला परिवहन पर सख्ती, ट्रैक्टर सहित कोयला जब्त

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़ – थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरो ग्राम के समीप कथित अवैध कोयला परिवहन की सूचना पर पुलिस द्वारा सुनियोजित एवं विधिसम्मत कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई इस दबिश में एक ट्रैक्टर में लदा कोयला जब्त किया गया , प्रकरण में आगे की कार्रवाई तथ्यों के परीक्षण के उपरांत की जायेगी । ज्ञातव्य है कि हाल के समय में बोरो एवं संगरा ग्राम के वनांचल क्षेत्रों में अवैध उत्खनन संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिन पर प्रशासन द्वारा पूर्व में भी कार्रवाई करते हुए मशीनरी एवं कोयला भंडार जब्त किया गया था।

ताजा कार्रवाई को उसी सतत निगरानी एवं प्रवर्तन अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है, जिसके माध्यम से खनिज संसाधनों के संरक्षण और विधि-व्यवस्था की सुनिश्चितता का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस एवं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन अथवा परिवहन के संबंध में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपेक्षा की गई है कि वे विधि-विरुद्ध गतिविधियों की सूचना प्रशासन को प्रदान कर जनहित में सहयोग करें, जिससे क्षेत्र में पारदर्शिता एवं विधि-पालन की संस्कृति सुदृढ़ हो सके। बहरहाल ताज़ा मामले में आगे की जाँच जारी है, और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी !

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp