Recent Posts

March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

संस्कार, ज्ञान और सांस्कृतिक चेतना का समन्वय है प्रार्थना सभा – प्रो आलोक चौबे, कुलगुरु

1 min read
Spread the love

चित्रकूट- महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को मासिक प्रार्थना सभा का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने की। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ ‘ॐ’ उच्चारण, सरस्वती वंदना एवं कुल गीत से हुआ, जिसकी प्रस्तुति विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय द्वारा की गई। इसके पश्चात मुकेश कुमार ने हितोपदेश के श्लोक एवं भावार्थ का सारगर्भित प्रस्तुतीकरण किया। ‘महापुरुष के जीवन से’ क्रम में शिवानी सिंह ने महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके साहस, त्याग और राष्ट्रनिष्ठा के प्रेरक प्रसंग साझा किए। एकल गायन के अंतर्गत कृति शुक्ला ने भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
विज्ञान एवं पर्यावरण विषयक प्रस्तुति में अनुष्का गुप्ता ने ‘प्रदूषण’ विषय पर विचार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया। तत्पश्चात उपकुलसचिव (अकादमी) प्रो. साधना चौरसिया ने मासिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी।
समूह गायन में होली लोकगीत की प्रस्तुति समस्त प्रतिभागियों द्वारा की गई, जिससे वातावरण उल्लासमय हो उठा। कार्यक्रम के अंत में सभी जनसमूह द्वारा ‘रघुपति राघव’ का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रिद्धिमा तिवारी ने प्रभावी एवं सुसंगठित रूप से किया। कार्यक्रम में विक्रम, अर्जुन सिंह, श्रेया, कृति, पूजा, शिवानी, रिद्धमा एवं मुकेश कुमार सहित अन्य विद्यार्थियों ने सहभागिता की।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने प्रार्थना सभा में सम्मिलित विविध गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि विषयवार प्रस्तुतियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, वैचारिक परिपक्वता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से इस प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। संयोजन डॉ विवेक फड़नीस ने किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp