टेंडर के माध्यम से सीपीटी का काम ? वन मण्डल धरमजयगढ़ में जेसीबी का धड़ल्ले से हो रहा उपयोग !
1 min read

धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल क्षेत्र में आरक्षित वन आर एफ 562 में सहायक प्राकृतिक पुनर्जनन यानि ए एन आर का काम कराया गया है, यहां कथित तौर पर गंभीर अनियमितता सामने आई है , आर एफ 562 में सीपीटी खुदाई के लिए मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही है वन विभाग की इस योजना का उद्देश्य प्राकृतिक पौधों को बचाना और वर्षा जल इकट्ठा करके जंगल को मजबूत बनाना है खाई का काम सामान्यतः हाथ से किया जाता है जिससे स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार मिलता है मशीन लगाने से रोजगार के मौके कम हो रहे हैं और योजना की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं सूत्र बताते हैं कि कार्यस्थल पर भारी मशीनों से खुदाई हो रही है जबकि ऐसे काम में हाथ के श्रम को प्राथमिकता देने का नियम है यदि बिना अनुमति मशीन का इस्तेमाल हुआ है तो यह आर्थिक और प्रक्रिया नियमों का उल्लंघन है अब देखना है कि विभागीय अधिकारी इसकी जांच करते हैं और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है! यह मामला पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण रोजगार दोनों के लिए चिंता का विषय है यदि विभाग जल्द कार्रवाई नहीं करता तो यह अनियमितता का बड़ा उदाहरण बन सकता है !

टेंडर के माध्यम से हो रहा काम– ?
वहीं विभागीय सूत्रों के अनुसार जेम पोर्टल पर टेंडर के माध्यम से यह काम कराया जा रहा है ,अगर टेंडर के माध्यम से काम हो रहा है तो निविदा कब मंगाई गई थी , टेंडर किसे मिला और किस काम के लिये , कहाँ तक और कितनी राशि में मिला , ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनका जवाब आना अभी बाकी है !

Subscribe to my channel