Recent Posts

February 18, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 37 लाख 2 हजार 294 रुपये की राशि की गई वितरित

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा।  उदघोष समय न्यूज़, 17 फरवरी 2026।


जांजगीर-चांपा।   श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा की अध्यक्षता में ऑडिटोरियम जांजगीर में आज श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही पात्र हितग्राहियो को विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 37 लाख 2 हजार 294 रुपये की राशि वितरित की गई।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि श्रमिकों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से श्रमिकों में जागरूकता बढ़ेगी और अधिक से अधिक पात्र हितग्राही योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रमिकों को योजनाओं से सीधे जोडने और संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, श्री नंदकुमार चौधरी, श्री विकास शर्मा, श्री पंकज अग्रवाल, श्री अनिल शर्मा, श्री हितेश यादव, श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, श्रीमती इंद्रावती जांगड़े, श्री संजय शर्मा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और श्रमिक उपस्थित थे। 

 

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp