Recent Posts

February 17, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कोर्ट के आदेश पर साइबर ठगी पीड़ित को मिली पूरी रकम, रामनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही

1 min read
Spread the love

अनूपपुर। साइबर ठगी के मामले में थाना रामनगर पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए पीड़ित युवक को न्याय दिलाया है। माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार फ्रीज की गई संपूर्ण राशि ₹80,899/- आवेदक को अंतरिम सुपुर्दगी के रूप में वापस कर दी गई।

जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 12 झीमर निवासी रोहित कुमार रवि (21 वर्ष) ने दिनांक 18 दिसंबर 2025 को अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की शिकायत थाना रामनगर में दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला साइबर एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

जांच के दौरान पुलिस ने धारा 106 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत ₹80,899.95 की राशि होल्ड/जप्त कर ली। आवेदक के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, शाखा पौराधार खाते की ट्रांजेक्शन रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, कोतमा जिला अनूपपुर के आदेश के पालन में जप्त की गई पूरी राशि पीड़ित को लौटा दी गई।

पूरी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम और एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान थाना प्रभारी सुमित कौशिक, प्रधान आरक्षक राहुल प्रजापति, आरक्षक पंकज मिश्रा एवं साइबर सेल अनूपपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील:

थाना रामनगर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी शेयर करने या बैंक संबंधी जानकारी देने से बचें। साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp