संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ, जांजगीर-चांपा। उदघोष समय न्यूज़, 16 फरवरी 2026।
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित छापेमारी की। परिणामस्वरूप, 108 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं – सुग्रीव गोंड, पुत्र बाबूलाल गोंड, उम्र 19 वर्ष, और जितेंद्र गोंड, पुत्र भूरेलाल, उम्र 25 वर्ष। दोनों निवासी – सेमरिया गांव, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा।
आरोपियों के कब्जे से शराब परिवहन के लिए इस्तेमाल की गई KTM Duke मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 21,600 रुपये बताया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी एवं उनकी टीम ने दिनांक 15/02/2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर यह सफल ऑपरेशन अंजाम दिया।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।