May 9, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ग्राम कुटराबोड में एनएसएस शिविर का तृतीय दिवस: बौद्धिक सत्र में जिला संगठक प्रो. पटेल ने व्यक्तित्व निर्माण पर प्रकाश डाला

1 min read
Spread the love

संवाददाता : जिला ब्यूरो चीफ जांजगीर-चांपा।   उदघोष समय न्यूज़, 06/02/2026।

जांजगीर-चांपा। डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय पामगढ़ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “नशा मुक्त समाज के लिए युवा” थीम पर आधारित सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम कुटराबोड में 2 फरवरी 2026 से 8 फरवरी 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है।


शिविर के तृतीय दिवस पर एक महत्वपूर्ण बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर बी.के. पटेल, जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना, जिला जांजगीर-चांपा पधारे। प्रो. पटेल ने शिविरार्थियों को संबोधित करते हुए एनएसएस के महत्व, युवाओं के व्यक्तित्व विकास, श्रम की गरिमा तथा सामाजिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से सत्र 2024-25 में महाविद्यालय से C प्रमाण पत्र हेतु 7 स्वयंसेवकों के चयन पर बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित किया।


शिविर में कुल 50 शिविरार्थी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम कुटराबोड के सरपंच श्री पुष्कर दिनकर जी तथा महाविद्यालय के डॉ. एस.आर. महेंद्र, प्रो. संतोषी उरांव एवं डॉ. आशीष तिवारी ने अतिथि का सप्रेम स्वागत किया तथा उन्हें भेंट प्रदान की।


यह शिविर न केवल नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैला रहा है, बल्कि युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन और सामुदायिक विकास के गुणों को भी मजबूत कर रहा है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp