अनूपपुर। दिनांक 5 फरवरी 2025 की रात्रि लगभग 9 बजे अनूपपुर शहर में जेल बिल्डिंग के पास अमरकंटक रोड पर एक 18–19 वर्ष की नवयुवती लावारिस अवस्था में भटकते हुए मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवती को सुरक्षित महिला डेस्क, थाना कोतवाली अनूपपुर लाया।
पुलिस के अनुसार युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही है और अपना नाम-पता बताने की स्थिति में नहीं है। फिलहाल पुलिस द्वारा उसके परिजनों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है।
थाना प्रभारी अरविंद जैन ने आमजन से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें। यदि किसी को उक्त नवयुवती के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें—
📞 मोबाइल नंबर: 94254 25894
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि युवती पूरी तरह सुरक्षित है ।