एकेएस विश्वविद्यालय: विंध्य क्षेत्र के शैक्षणिक गौरव को मिली नई पहचान
1 min read
चंद्रपुर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में 12 विद्यार्थियों का चयन
सतना। एकेएस विश्वविद्यालय, सतना ने विंध्य क्षेत्र के शैक्षणिक गौरव को एक बार फिर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए अपनी सशक्त शैक्षणिक एवं प्लेसमेंट परंपरा को सिद्ध किया है। विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संकाय से सत्र 2026 में उत्तीर्ण होने वाले बी.टेक मैकेनिकल एवं बी.टेक सीमेंट टेक्नोलॉजी के कुल 12 विद्यार्थियों का चयन प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्था चंद्रपुर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर के पद पर किया गया है।
बी.टेक मैकेनिकल से चयनित विद्यार्थियों में दीपक कुमार मौर्य, अभिषेक त्यागी, तनय शुक्ला, अमन कुशवाहा, राज लालन प्रजापति, देवांग देवांश सिंह परिहार, विकास यादव, हेमंत सिंह, राजेंद्र सिंह एवं रंजीत विश्वकर्मा शामिल हैं, जबकि बी.टेक सीमेंट टेक्नोलॉजी से पुनीत कुमार का चयन हुआ है। इस प्रकार कुल 12 विद्यार्थियों ने चयनित होकर विश्वविद्यालय के साथ-साथ पूरे विंध्य क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यह चयन कंपनी द्वारा आयोजित त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया के अंतर्गत किया गया, जिसमें लिखित परीक्षा, तकनीकी साक्षात्कार एवं मानव संसाधन साक्षात्कार शामिल थे। उत्पादन, निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में पहचान रखने वाली चंद्रपुर वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड ने चयनित विद्यार्थियों को उत्पादन विभाग एवं गुणवत्ता विभाग में नियुक्त किया है। चयनित विद्यार्थियों का कार्यस्थल नोएडा निर्धारित किया गया है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के प्रो–चांसलर अनंत कुमार सोनी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कैंपस प्लेसमेंट विद्यार्थियों को शिक्षा से उद्योग तक जोड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि सशक्त और स्थायी करियर प्रदान करना है।
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेड बालेंद्र विश्वकर्मा, प्रफुल्ल गौतम एवं मनोज सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में संचालित निरंतर प्रशिक्षण, तकनीकी कार्यशालाएं और उद्योग-उन्मुख तैयारी का ही यह सकारात्मक परिणाम है।
उल्लेखनीय है कि एकेएस विश्वविद्यालय, सतना भारत सरकार के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता प्राप्त है। विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की मान्यता प्राप्त है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय नैक (NAAC) से एक्रेडिटेड है।
प्लेसमेंट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एकेएस विश्वविद्यालय को “बेस्ट प्लेसमेंट यूनिवर्सिटी इन 2024” अवार्ड से सम्मानित किया गया है, जो मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय की मजबूत प्लेसमेंट नीति और उद्योग-सहयोग का प्रमाण है।
शैक्षणिक अवसंरचना की दृष्टि से विश्वविद्यालय में बायोटेक्नोलॉजी विभाग में विश्व-स्तरीय प्रयोगशाला, सीमेंट टेक्नोलॉजी विभाग में आधुनिक सीमेंट टेस्टिंग लैब तथा माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग में गैस टेस्टिंग प्रयोगशाला उपलब्ध है। विश्वविद्यालय की फैकल्टी देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों आईआईटी, एनआईटी एवं बीएचयू से शिक्षित एवं अनुभवी शिक्षकों से सुसज्जित है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय के एक छात्र का चयन 20 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हो चुका है, जो विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट प्लेसमेंट परंपरा और विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाता है।
वर्तमान में एकेएस विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी, प्रबंधन, विज्ञान, फार्मेसी, कृषि, विधि, शिक्षा एवं मानविकी संकायों में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं शोध स्तर के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आधुनिक प्रयोगशालाएं, उद्योग-सहयोग, इंटर्नशिप, कौशल विकास कार्यक्रम एवं सुदृढ़ प्लेसमेंट व्यवस्था विश्वविद्यालय की पहचान बन चुकी है।
Subscribe to my channel