Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ में 30 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस का धरना व सांकेतिक चक्काजाम

1 min read
Spread the love


धरमजयगढ़- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ द्वारा 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को एकदिवसीय ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्काजाम आयोजित किए जाने की सूचना दी गई है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) धरमजयगढ़ को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम की जानकारी दी।
ज्ञापन में उल्लेख है कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में यह प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है तथा धान खरीदी की प्रक्रिया और निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाने की मांग को लेकर यह आंदोलन प्रस्तावित है।
कार्यक्रम के अनुसार धरना प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से दुर्गा पंडाल धरमजयगढ़ में प्रारंभ होगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे से शाम 4 बजे तक राजीव -गांधी चौक, धरमजयगढ़ में सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा।
कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्यक्रम संपन्न कराने हेतु आवश्यक अनुमति व सहयोग का अनुरोध किया है। वहीं प्रशासन द्वारा भी कार्यक्रम की सूचना संज्ञान में लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की बात कही गई ! धरमजयगढ़ ब्लॉक कॉंग्रेस अध्यक्ष रितुराज सिंह ठाकुर ने सभी पार्टी जनों एवं किसानों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है !

User Login Form

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp