धरमजयगढ़ वन मण्डल के बाक़ारुमा परिक्षेत्र में बेखौफ अवैध पेड़ कटाई
1 min read

धरमजयगढ़ वन मण्डल अंतर्गत बाक़ारुमा वन परिक्षेत्र में जंगलों से पेड़ों की अवैध कटाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों के अनुसार तेजपुर क्षेत्र के जंगलों में लंबे समय से लगातार पेड़ काटकर बाहर ले जाने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह गतिविधि किसी एक-दो दिन की नहीं बल्कि काफी समय से निर्बाध रूप से जारी है।
चौंकाने वाली बात यह है कि इतने बड़े पैमाने पर जंगलों में पेड़ों की कटाई हो रही है, इसके बावजूद संबंधित वन विभाग अनजान बना हुआ है। क्षेत्र में चल रही इस अवैध गतिविधि को देखकर यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि बिना किसी संरक्षण या मिलीभगत के इतनी आसानी से जंगल उजड़ना संभव कैसे हो पा रहा है। ऐसे में आपसी मिलीभगत की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
इस संबंध में विभाग का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक संपर्क नहीं हो सका। बहरहाल, अब यह देखना अहम होगा कि प्रशासन इस अवैध पेड़ कटाई पर प्रभावी अंकुश लगाता है या फिर जंगलों के विनाश का यह सिलसिला यूँ ही बदस्तूर जारी रहता है।
Subscribe to my channel