March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पत्थलगांव क्षेत्र से युवती लापता, परिजनों ने की मदद की अपील

1 min read
Spread the love

पत्थलगांव क्षेत्र से युवती लापता, परिजनों ने की मदद की अपीलजशपुर (छत्तीसगढ़)।पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम गाला से एक युवती के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परमेश्वरी नाग, पिता बालेश्वर नाग, निवासी ग्राम–गाला, पोस्ट–गाला, तहसील–पत्थलगांव, जिला–जशपुर (छ.ग.) आज दिनांक 05 जनवरी 2026 को सुबह से लापता है।परिजनों के अनुसार

परमेश्वरी नाग सुबह घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की गई, किंतु अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। युवती के अचानक लापता होने से परिवारजन बेहद चिंतित और परेशान हैं।घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को दे दी गई है तथा परिजन हर संभावित स्थान पर खोजबीन कर रहे हैं। परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को भी परमेश्वरी नाग के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सूचित करें।संपर्क नंबर:📞 9827456625 – अमरदीप नाग📞 6263710474 – जोगेंद्र नागपरिजनों ने समाजसेवियों, स्थानीय नागरिकों एवं मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को बड़ा सहारा दे सकती है। कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि युवती का शीघ्र पता लगाया जा सके।🙏 आपका सहयोग अमूल्य है। 🙏

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp