Recent Posts

March 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

ए.के.एस. यूनिवर्सिटी में मेगा नेत्र जांच शिविर का भव्य और सफल समापन

1 min read
Spread the love



सतना। ए.के.एस. यूनिवर्सिटी के छात्र कल्याण विभाग तथा श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट के संयुक्त तत्वावधान में विजन केयर परियोजना के अंतर्गत 8 से 12 दिसंबर 2025 तक आयोजित मेगा नेत्र जांच शिविर का समापन अत्यंत गरिमामय एवं सफल वातावरण में संपन्न हुआ। यह शिविर जनस्वास्थ्य की दृष्टि से विश्वविद्यालय का एक सराहनीय और अनुकरणीय प्रयास रहा।

पाँच दिनों तक चले इस महाअभियान में विश्वविद्यालय के 1600 से अधिक शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने नेत्र परीक्षण कराया। जांच के दौरान लगभग 205 लोगों में दृष्टि दोष की पहचान हुई, जिनके लिए निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जाने की सिफारिश की गई। साथ ही, कुछ लाभार्थियों को उन्नत जांच एवं उपचार के लिए श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय, चित्रकूट में विस्तृत परीक्षण हेतु संदर्भित किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. बी. ए. चोपड़े रहे। उनके साथ प्रो-वाईस चांसलर डॉ. आर. एस. त्रिपाठी, निदेशक आईक्यूएसी प्रो. जी. सी. मिश्रा, निदेशक प्रशासन ब्रजेंद्र सोनी तथा डीन छात्र कल्याण प्रो. महेंद्र कुमार तिवारी की गरिमामय उपस्थिति रही। कुलपति प्रो. चोपड़े ने कहा कि ऐसे सेवा-प्रधान शिविर समाज में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समय रहते रोगों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम में श्री सुरेश के नेतृत्व में कार्यरत नेत्र जांच दल के डॉ. कमल, श्री सुशील एवं अन्य ऑप्टोमेट्री स्टाफ को उनकी निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और समर्पण के लिए स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह शिविर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महेंद्र कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम संयोजक उप-डीन छात्र कल्याण श्री संतोष कुमार एवं श्री गौरव सिंह की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। सुश्री गरिमा सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, समस्त विभागाध्यक्षों तथा मेंटर्स ने भी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

समापन अवसर पर प्रो-चांसलर इंजीनियर अनंत कुमार सोनी तथा प्रो-वाईस चांसलर डॉ. हर्षवर्धन ने सदगुरु सेवा संघ के निदेशक पद्मश्री डॉ. बी. के. जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. ईलेश जैन एवं पूरी जांच टीम के प्रति इस उत्कृष्ट, सुव्यवस्थित और जनकल्याणकारी आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp