ए.के.एस. विश्वविद्यालय के छात्र सौम्य तिवारी का एनएआरएल–अंतरिक्ष विभाग में चयन — विद्यार्थी की गौरवपूर्ण उपलब्धि।
1 min read
सतना। ए.के.एस. विश्वविद्यालय, सतना के बी.टेक कम्प्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के मेधावी छात्र सौम्य तिवारी ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और तकनीकी कुशलता के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला (एनएआरएल), गडंकी, आंध्र प्रदेश, जो भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के अंतर्गत संचालित प्रमुख अनुसंधान संस्थान है, में चार माह की इंटर्नशिप/प्रोजेक्ट कार्य हेतु हुआ है।इंटर्नशिप की अवधि में सौम्य तिवारी उन्नत वायुमंडलीय अनुसंधान, डाटा प्रसंस्करण तकनीक, वैज्ञानिक विश्लेषण प्रणालियों तथा अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े तकनीकी अनुप्रयोगों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे, जो उनके करियर निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इस उपलब्धि पर डॉ. अखिलेश ए. वाऊ, डॉ.जी.के.प्रधान, डॉ. चंद्रशेखर गौतम,विभागाध्यक्ष–सीएसई सहित विश्वविद्यालय प्रबंधन तथा समस्त प्राध्यापकगणों ने छात्र सौम्य तिवारी को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। ए.के.एस. विश्वविद्यालय ने आशा व्यक्त की है कि सौम्य तिवारी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर उज्ज्वल करते रहेंगे।
Subscribe to my channel