Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

विधायक मद से लाखों का अनुदान! फिर भी नहीं बदली गांव क़ी तस्वीर ! आखिर क्यों ?

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीडीह और उसके आश्रित ग्राम खलबोरा तथा लामबहरी जो नगर पंचायत मुख्यालय से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं  , प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत क्षेत्र के विकास के लिये विधायक मद और मूलभूत मद से लाखों रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ था जिससे पंचायत क्षेत्र में सड़क जल निकासी खेल मैदान तालाब मरम्मत तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं में विस्तार और सुधार की उम्मीद थी ! लेकिन ऐसा नहीं हुआ , इसका कारण यह है कि ग्राम पंचायत को मिले अनुदान की राशि को पूर्व में अन्यत्र बाँट दिया गया और गांव के सर्वांगीण विकास का सपना अधूरा ही रह गया !

स्थानीय स्तर पर इस बात की चर्चा है कि उक्त राशि का बहुत बड़ा हिस्सा अन्य स्थान या क्षेत्र में सड़क पानी टंकी और अन्य निर्माण कार्यों में उपयोग किया गया जिससे ग्रामीणों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह राशि पंचायत क्षेत्र में ही उपयोग की जाती तो गांव का कायाकल्प संभव था वर्तमान में दर्रीडीह खलबोरा और लामबहरी में अब भी निस्तारी के लिये बेहतर तालाब पेयजल सुविधा शौचालय और खेल मैदान जैसी आवश्यक सुविधाओं का अभाव देखा जा सकता है! 

राज्य शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि का उपयोग उसी क्षेत्र में किया जाना चाहिए जिसके विकास के लिये विधायक द्वारा अनुशंसा की गई हो इसी प्रकार छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 66 में यह प्रावधान है कि पंचायत को प्राप्त निधि का उपयोग उसी उद्देश्य और क्षेत्र में किया जाना चाहिए जिसके लिये वह स्वीकृत हुई हो यदि राशि का उपयोग अन्य स्थान पर किया गया है तो यह जांच का विषय हो सकता है कि इस राशि का उपयोग अन्य स्थान पर किस आधार पर किया गया ? 

इस विषय पर ग्रामीणों को प्रशासन से पारदर्शी जांच की उम्मीद है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि राशि का उपयोग किन मदों और किन कार्यों में किया गया है और क्या वह उपयोग नियमों के अनुरूप था !
वहीं पंचायत के वर्तमान सरपंच पति ने बताया कि उन्होंने विगत 15 वर्षों में हुए सभी विकास कार्यों का लेखा जोखा जिला प्रशासन से मांगे जाने की बात कही है  उनका कहना है कि यदि जिला प्रशासन से पूर्व के वर्षों की जानकारी प्राप्त हो जाती है तो कई शंकाओं का समाधान स्वतः हो जाएगा!

ग्रामीण एवं सरपंच पति का कहना है कि उनका उद्देश्य तथ्यों की स्पष्टता प्राप्त करना है ताकि भविष्य में ग्राम पंचायत क्षेत्र को स्वीकृत राशि का सदुपयोग सुनिश्चित किया जा सके ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि संबंधित विभाग मामले की समीक्षा कर आवश्यक स्पष्टता प्रदान करेगा जिससे विकास योजनाओं के प्रति जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हो !

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp