Recent Posts

March 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

अंबाह में खाटू श्याम के जन्म दिन पर भंडारे आयोजित :– खाटू श्याम के भक्तों ने भंडारे में प्रस्तुति देने बाहर से बुलाए कलाकार

1 min read
Spread the love

अंबाह में खाटू श्याम के जन्म दिवस पर जगह जगह भंडारे आयोजित किए गए। जिसमें पीपल चौराहे पर खाटू श्याम दीवाना मित्र मंडल, बिस्मिल पार्क के पास श्याम दीवाना मित्र मंडल, सुनार गली के पास श्याम दीवाना मित्र मंडल, गंज में व्यापार मंडल के द्वारा भंडारे आयोजित किए गए। जिसमें खाटू श्याम दीवाना मित्र मंडल द्वारा आगरा से कलाकार बुलाए गए। जिन्होंने राधे श्याम से जुड़े भजनों और गानों पर प्रस्तुतियां दीं। वहीं श्याम दीवाना मित्र मंडल ने भी बाहर से कलाकार बुलाए जिन्होंने शिव और गौरा रूप में प्रस्तुतियां पेश की। वहीं देर रात भक्तों ने केक काटकर खाटू श्याम का जन्म दिन धूमधाम से मनाया उसके बाद देर शाम मंगला आरती कर भंडारे का समापन किया। इस दौरान मंगला आरती में अंबाह थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह कुशवाह शामिल हुए जिन्होंने खाटू श्याम की आरती उतारी। पूजा के साथ ही भंडारा शुरू – कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने पहुंच रहे लोग कस्बे में रात से ही जगह जगह पंडाल लगना शुरू हो गई। वहीं अधिकांश जगहों पर सुबह 10 बजे से खाटू श्याम की आरती के साथ ही भंडारे शुरू कर दिए। वहीं बाहर से आए कलाकारों ने भी मंच से अपनी प्रस्तुतियां पेश की। इस दौरान भंडारों वाली जगह पर सैकड़ों की संख्या में भक्त इकट्ठे हो गए। पीपल चौराहे पर खाटू श्याम दीवाना मित्र मंडल में सोनू अग्रवाल, पारस जैन, हिमांशु अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, रौनक गर्ग, सचिन गुप्ता, साकेत अग्रवाल, धर्मेंद्र अग्रवाल ने भंडारे का आयोजन कराया। वहीं श्याम दीवाना मित्र मंडल द्वारा अभिलाष जैन, बिट्टू जैन, श्याम भदौरिया सहित अन्य लोगों ने भंडारा आयोजन कराया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp