April 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी,जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाया 15 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से

1 min read
Spread the love


➡️ गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी,जशपुर पुलिस ने फिर छुड़ाया 15 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से
➡️ मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत
➡️ तस्कर केसरा जंगल के रास्ते पैदल ले जा रहे थे गौ वंशों को, पुलिस को देख , गौ वंशों को छोड़ हो गए फरार,
➡️पुलिस ने सकुशल बरामद किया सभी 15 नग गौ वंशों को, फरार तस्करों की तलाश जारी
➡️ मामले में तस्करों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 ( 1)(क)(घ)के तहत अपराध पंजीबद्ध
—00—
➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ, जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन शंखनाद चलाया जा रहा है, जिसके तहत जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही कर रही है, जशपुर पुलिस, अब तक जहां सैकड़ों गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त करा चुकी है, वही 50 से अधिक गौ तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को चौकी मनोरा क्षेत्र में फिर 15 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने में सफलता मिली है।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.10.25 को चौकी मनोरा पुलिस को, मुखबिर से सूचना मिली थी कि, दो व्यक्ति ग्राम केसरा के जंगल से होते हुए,लावा नदी पुल के रास्ते, 15 नग गौ वंशों को, पैदल, मारते पीटते हुए, हांक कर, झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ, केसरा जंगल की ओर रवाना होकर, लावा नदी पुल के पास जाकर देखा तो पाया कि दो व्यक्ति जल्दी जल्दी गौ वंशों को हांक रहे हैं, जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपियों को पकड़ने हेतु घेराबंदी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को देखकर संदिग्ध तस्कर, गौ वंशों को छोड़कर, जंगल का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। पुलिस के द्वारा मौके से 15 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया व पशु चिकित्सक से उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया। पुलिस फरार आरोपियों की पता साजी कर रही है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
➡️ मामले में पुलिस के द्वारा चौकी मनोरा में आरोपी तस्करों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 (1)(क)( घ)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक दिनेश पुरैना , सहायक उप निरीक्षक शांति प्रमोद टोप्पो, प्रधान आरक्षक प्रीतम टोप्पो, आरक्षक रोशन पैंकरा व जगजीवन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि चौकी मनोरा क्षेत्र से 15 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है, फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही है, गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp