जशपुर पुलिस ने दिखाई सक्रियता, सूचना के दो घंटे में ढूंढ निकाला, गुम युवती को➡️ मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत
1 min read
➡️ जशपुर पुलिस ने दिखाई सक्रियता, सूचना के दो घंटे में ढूंढ निकाला, गुम युवती को
➡️ मामला थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत
➡️ युवती काम की तलाश, हेतु दूसरे प्रदेश जाने के लिए, निकली थी घर वालों को बिना बताए
➡️ परिजनों की सूचना पर थाना नारायणपुर में दर्ज किया गया था गुम इंसान,
➡️ पुलिस ने, सकुशल युवती को किया परिजनों के सुपुर्द
—00—
➡️ थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक 20 वर्षीय गुम युवती के प्रकरण में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए, पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से सूचना 02 घंटे के भीतर ही गुम युवती को ढूंढकर, उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28.10.25 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी ने थाना नारायणपुर में आवेदन पेश किया था, कि उसकी 20 वर्षीय बेटी, दिनांक 26.10.25 को, शाम 06.00 बजे उनके घर से किसी को बिना बताए , निकली थी , व लगभग 07.30 बजे किसी दूसरे व्यक्ति की मोबाइल से फोन पर, बोली थी कि वह काम की तलाश में, मुंबई जा रही है, उसे ढूंढने का प्रयास न करें, फिर फोन को काट दी, परिजनों के द्वारा पुनः उक्त नंबर पर, फोन कर संपर्क करने का प्रयास किया गया, तब वह नंबर स्विच ऑफ हो गया, उसकी बेटी के पास भी मोबाइल फोन था , वह भी स्विच ऑफ बता रहा था, परिजनों के द्वारा, आस पास, रिश्तेदारों पड़ोसियों व उसकी बेटी के सहेलियों से संपर्क कर, युवती की पता साजी , की गई, कहीं पता नहीं चला।
➡️ चूंकि मामला युवती के गुम होने से संबंधित था अतः, पुलिस के द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए, तत्काल थाना नारायणपुर में गुम इंसान दर्ज कर, गुम युवती की पातासाजी की जाने लगी, साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से, युवती के मोबाइल नंबर को भी सर्विलांस में लगा दिया गया।
➡️ इसी दौरान पुलिस को, टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त गुम युवती, थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम कलिया , सिहारडांड में है जिस, पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, परिजनों के सहयोग से सिहारडांड , में रोड में चलते हुए, युवती को दस्तयाब कर लिया गया।
➡️ पूछताछ पर गुम युवती ने बताया कि वह काम की तलाश में, मुम्बई जाने हेतु, घर वालों को बिना बताए, निकली थी, व दो दिनों तक अपने एक सहेली के घर में थी, उसके साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है।
➡️ पुलिस ने गुम युवती को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
➡️ मामले की कार्यवाही व गुम युवती को ढूंढने में थाना प्रभारी नारायणपुर उप निरीक्षक राजकुमार कश्यप, आरक्षक अविनाश सोनी व अवीज खलखो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना नारायणपुर क्षेत्र से एक युवती की गुम होने की सूचना थाने में दर्ज की गई थी, पुलिस ने प्रोफेशनल तरीके से कार्यवाही कर, सूचना के दो घंटे के भीतर ही गुम युवती को ढूंढ, सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।

Subscribe to my channel