एकेएस यूनिवर्सिटी एशियन माइनिंग कांग्रेस एवं इंटरनेशनल माइनिंग मशीनरी एग्जिबिशन कांग्रेस में हुई शामिल।
1 min read
प्रो.जी.के. प्रधान ने प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता की और अंडरग्राउंड माइनिंग में तकनीकी चुनौतियाँ और उनके समाधान विषय पर दी विस्तृत प्रस्तुति।
सतना। मंगलवार। 30 अक्टूबर। कोलकाता में 30 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक आयोजित एशियन माइनिंग कांग्रेस एवं इंटरनेशनल माइनिंग मशीनेरी एग्ज़िबिशन में एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना ने उल्लेखनीय भागीदारी दर्ज कराई। 30 और 31 अक्टूबर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में 150 से अधिक तकनीकी शोधपत्रों पर चर्चा हुई, जिनमें 25 से अधिक पेपर विदेशी विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत किए गए।
विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेसर जी.के.प्रधान ने प्रथम तकनीकी सत्र की अध्यक्षता की और “अंडरग्राउंड माइनिंग में तकनीकी चुनौतियाँ और उनके समाधान” विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि भूमिगत खनन में गहराई बढ़ने के साथ रॉक प्रेशर नियंत्रण, वेंटिलेशन और गैस प्रबंधन,जल निकासी,मशीनों की सीमित गतिशीलता और सुरक्षा प्रमुख चुनौतियाँ हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए रिमोट-ऑपरेटेड मशीनें, रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम, स्मार्ट वेंटिलेशन नेटवर्क और एआई-आधारित सर्वेक्षण तकनीकें अपनाने पर उन्होंने बल दिया। इस अवसर पर प्लेसमेंट अधिकारी बालेंद्र विश्वकर्मा, माइनिंग विभाग के आकाश गुप्ता तथा विश्वविद्यालय के 40 छात्र भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए।
विश्वस्तरीय माइनिंग कंपनियों द्वारा प्रदर्शित अत्याधुनिक तकनीकों से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।
एकेएस यूनिवर्सिटी की यह सहभागिता तकनीकी शोध, नवाचार और उद्योग सहयोग की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस सहभागिता पर खुशी जाहिर की है।
Subscribe to my channel