July 20, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

थाना रामनगर पुलिस की कार्यवाही बस स्टैंड सेमरा के पास जुआ पर दबिश 05 जुआरी गिरफ्तार*

1 min read
Spread the love

पुलिस अधीक्षक  मोती उर रहमान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी. कोतमा के मार्गदर्शन में थाना रामनगर पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 14.10.2025 को थाना प्रभारी रामनगर द्वारा देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मेन रोड के किनारे बस स्टैंड सेमरा में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर तत्काल हमराह स्टाफ के साथ मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की गई, जहां 05 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

आरोपी –1. सोहन पुरी पिता राममितन पुरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम हर्री।2. घनश्याम उर्फ लाला जोगी पिता बालक नाथ जोगी, उम्र 30 वर्ष, निवासी फतकोना।3. गुलाबदास चौधरी पिता बिहारीलाल चौधरी, उम्र 19 वर्ष, निवासी सेमरा।4. रामनरेश द्विवेदी उर्फ गोतू पिता शिवप्रसाद द्विवेदी, निवासी सेमरा5. गौरव उपाध्याय पिता बिहारीलाल उपाध्याय, उम्र 28 वर्ष, निवासी सेमरा।

               आरोपियों के कब्जे से ₹2250 नगद राशि एवं ताश के पत्ते मौके पर मौजूद गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।

थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 266/25 धारा 13 सार्वजनिक द्यूत अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp