Recent Posts

April 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़-कापू मार्ग पर भीषण सड़क हादसा — तीन गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक,

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़ – क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को धरमजयगढ़-कापू मार्ग पर स्थित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) कार्यालय के सामने दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किया जा सकता है।

घटना में घायल हुए तीनों व्यक्तियों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वाहनों को जब्त किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इस माह का चौथा बड़ा हादसा है जो इसी मार्ग पर हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत कराई जाए और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए स्पीड ब्रेकर व चेतावनी संकेत बोर्ड लगाए जाएँ।

लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्रवासियों में भय और आक्रोश दोनों देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाता, तो ऐसे हादसे आगे भी जारी रहेंगे।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp