March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल की डिजिटल एक्स-रे मशीन महीनों से बंद, मरीज भटकने को मजबूर

1 min read
Spread the love

धरमजयगढ़, 26 सितम्बर 2025। सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में महीनों से बंद पड़ी डिजिटल एक्स-रे मशीन अब मरीजों के लिए बड़ी समस्या बन चुकी है। नगर पंचायत पार्षद डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधा ठप होने से मरीजों को दर-दर भटकना पड़ रहा है और जनप्रतिनिधि मौन दर्शक बने हुए हैं।

ब्रिटिश शासनकाल की पुरानी एक्स-रे मशीन को हटाकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने डीएमएफ फंड से आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई थी। यह सुविधा स्थानीय नागरिक धनंजय नामदेव की पहल पर शुरू की गई थी, लेकिन फिलहाल महीनों से यह मशीन बंद पड़ी है।

पार्षद ने उठाई आवाज

मरीजों की दुश्वारी
एक्स-रे सुविधा बंद होने से मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। गरीब और ग्रामीण तबके को आर्थिक बोझ और समय दोनों की हानि उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की यह लापरवाही गंभीर संकट का कारण बन रही है।


डॉ. अख्तरी खुर्शीद खान ने कलेक्टर रायगढ़, विधायक लालजीत सिंह राठिया, सांसद राधेश्याम राठिया, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी शर्मा और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर डिजिटल एक्स-रे मशीन को जल्द शुरू कराने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp