Recent Posts

April 22, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

प्रो. डॉ. रश्मि सिंह “बैस” अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की निर्विरोध राष्ट्रीय महामंत्री चुनी गई

1 min read
Spread the love

प्रो. डॉ. रश्मि सिंह “बैस” अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की निर्विरोध राष्ट्रीय महामंत्री चुनी गई, सतना की निवासी है डॉ.रश्मि सिंह

सतना। प्रो डॉ रश्मि सिंह बैस को अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का निर्विरोध राष्ट्रीय महासचिव चुन लिया गया हैl उत्तरप्रदेश के वाराणसी स्थित होटल सर्वेश्वरी, लंका में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन महासभा की त्रैवार्षिक बैठक में असाधारण सभा और केंद्रीय कार्यकारिणी के द्वारा उन्हें नेपाल से पधारी निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती आभा सेतु सिंह और चंबल से पधारी निर्वाचन पर्यवेक्षक सुश्री सीमा परिहार ने उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय महासचिव चुने जाने की घोषणा की l इस मौके पर आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष माननीया कमलावती सिंह (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) ने प्रो रश्मि सिंह बैस को अपने हाथों से सम्मानित किया l


सतना की निवासी प्रो. रश्मि सिंह बैस इससे पहले संगठन में मध्यप्रदेश वीरांगना की कार्यकारी अध्यक्ष और फिर राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव के पद पर सफलतापूर्वक कार्यशील रही हैं l संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ एम एस सिंह मानस ने प्रो. रश्मि सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री के साथ साथ केंद्रीय कार्यालय की प्रभारी के साथ साथ मध्य प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपा है l
कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की योग्यता रखने वाली श्रीमती रश्मि सिंह गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, सतना में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर सेवारत हैं और सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर भागीदारी करती हैंl
अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डा एम एस सिंह “मानस” और अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रंभा सिंह और समस्त कार्यकारिणी समिति ने यह विश्वास प्रकट किया है की रश्मि सिंह के नेतृत्व में संगठन मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी l

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp