सिवनी- आज दिन- गुरुवार, दिनांक 18/09/2025 को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन जल उपयोगिता समिति की बैठक मे शामिल हुए। आज विधायक दिनेश राय मुनमुन दोपहर 12:00 बजे से कलेक्टर सभाकक्ष मे कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता मे रबी सिंचाई वर्ष 2025-26 हेतु सिंचाई का लक्ष्य तथा सिंचाई संचालन के दौरान कृषकों को होने वाली कठिनाईयों के निराकरण हेतु आयोजित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक मे शामिल हुए।
इस दौरान बैठक मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कृषक बंधुओं को सिंचाई के पानी को लेकर होने वाली कठिनाईयों से अवगत कराया तथा वर्तमान मे क्षतिग्रस्त नहरों का मरम्मत कार्य पूर्ण कर आगामी रबी फसल की सिंचाई के लिए समय पर नहरों मे पानी छोड़ा जावे ताकि किसान बंधुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
कैलाश लाहोरी उद्घोष समय न्यूज मध्यप्रदेश स्टेट हेड