March 1, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

सागर में होगा बुंदेली क्रिएटर अवार्ड एवं बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान समारोह

1 min read
Spread the love

सागर में होगा बुंदेली क्रिएटर अवार्ड एवं बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान समारोह

सागर। बुंदेलखंड की कला, संस्कृति और भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक विशेष पहल के तहत आगामी 12 अक्टूबर 2025, रविवार को रविन्द्र भवन, सागर में “बुंदेली क्रिएटर अवार्ड एवं बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा,इस समारोह का नेतृत्व प्रसिद्ध समाजसेवी व बुंदेली संस्कृति के प्रचारक डॉ. हरीश रहगड़ कर रहे हैं। पेशे से डॉक्टर और “बुंदेली पॉडकास्ट” यूट्यूब चैनल के संस्थापक डॉ. रहगड़ लंबे समय से बुंदेलखंड की बोली, लोककला और संस्कृति को आधुनिक मंच पर प्रस्तुत करने का कार्य कर रहे हैं,कार्यक्रम में बुंदेलखंड के यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम क्रिएटर्स, गायक, लोककलाकार व समाजसेवी एक साझा मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में चयनित कलाकारों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार स्वरूप विशेष कैश प्राइज प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, बुंदेली संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को प्रतिभा सम्मान से नवाज़ा जाएगा,समारोह में समाजसेवी मिश्रीचंद गुप्ता का विशेष सहयोग रहेगा। गुप्ता जी वर्षों से गरीबों व जरूरतमंदों की सहायता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।



आयोजक डॉ. रहगड़ ने कहा कि – “बुंदेली संस्कृति हमारी धरोहर है। इस आयोजन के माध्यम से हम कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित कर आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।”


कार्यक्रम की प्रमुख झलकियाँ- बुंदेली गीत, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ,यूट्यूब, फेसबुक व इंस्टाग्राम क्रिएटर्स का सम्मान,समाजसेवियों और सांस्कृतिक कार्यकर्ताओं को प्रतिभा सम्मान,विजेताओं को विशेष कैश प्राइज

कार्यक्रम का विवरण- 12 अक्टूबर 2025 (रविवार) स्थान – रविन्द्र भवन, सागर (मध्यप्रदेश) समय – प्रातः 11 बजे से से रात्रि 10 बजे तक प्रोग्राम किया जाएगा आयोजन

यदि कोई प्रतिभागी या कलाकार इस कार्यक्रम से जुड़ना चाहता है तो वह इंस्टाग्राम आईडी @bundelicreatoraward पर जाकर संपर्क कर सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp