राजपुर के 72 साल के व्यापारी की मिली संदिग्ध लाश । झलरिया गांव के जंगल में मिला जला हुआ शव पेट्रोल माचिस खरीदकर गए थे
1 min read
राजपुर के 72 साल के व्यापारी की मिली संदिग्ध लाश । झलरिया गांव के जंगल में मिला जला हुआ शव पेट्रोल माचिस खरीदकर गए थे
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रहने वाले व्यापारी मुंद्रिका सोनी उम्र 72 साल का जला हुआ शव झलरिया गांव के जंगल में मिला है। मुंद्रिका 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे बिना किसी को बताए घर से निकले थे।
परिजनों ने उन्हें काफी खोजा और राजपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराई
आत्महत्या करने की आशंका
झलरिया गांव के सरपंच ने पस्ता थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया। एसडीओपी याकूब मेनन के अनुसार प्रथम दृष्टि में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक के पास से 5 लीटर पेट्रोल का गैलन झोला और माचिस बरामद हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक मृतक को सेमरसोत जंगल में बस से उतरते देखा गया था। मौत के सटीक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। मृतक सोनार समाज के सक्रिय सदस्य थे। उनकी मौत से राजपुर में शोक की लहर है।

Subscribe to my channel