प्रजापति समाज के अध्यक्ष बने शैलेंद्र प्रजापति
1 min read
अंबाह // प्रजापति समाज की अंबाह धर्मशाला में शनिवार को मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें जिला कार्यकारिणी उपस्थित रही। जिसमें अध्यक्ष भागीरथ प्रजापति द्वारा अपने कार्यकाल का आय व्यय का विवरण दिया गया और सभी की सहमति से नया अध्यक्ष चुनने हेतु प्रस्ताव किया गया। समाज बंधुओ ने सबकी सहमति से शैलेंद्र प्रजापति को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। इस मौके पर प्रजापति सभा मुरैना के जिलाध्यक्ष रामअवतार प्रजापति एवं अभा प्रजापति कुंभकार महासंघ जिलाध्यक्ष दिनेश प्रजापति कार्यकारिणी के साथ उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel