March 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

खबर का असर: सीएमओ जावेद खान की त्वरित कार्रवाई से नंदन झरिया पुल का कचरा कुछ ही घंटों में साफ

1 min read
Spread the love

पत्थलगांव | 24 जुलाई 2025, शाम 6:00 बजे | विशेष रिपोर्ट
पत्थलगांव के नंदन झरिया पुल पर सड़क और नाले में फैले सैकड़ों एक्सपायर जूस पैक की खबर सामने आने के कुछ ही घंटों में नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए पूरे क्षेत्र को साफ कर दिया।


सुबह फैला कचरा, दोपहर तक सफाई अभियान शुरू

  • रायगढ़ रोड पर नंदन झरिया पुल के किनारे फ्रूटी और मैंगो ड्रिंक की पैक बोतलें और पाउच खुले में फेंके जाने से बदबू और केमिकल का खतरा पैदा हो गया था।
  • बारिश के पानी से यह कचरा बहकर किसानों के खेतों और नंदन झरिया के बहाव में मिल रहा था, जिससे ग्रामीणों और फसलों पर संकट मंडराने लगा था।

सीएमओ जावेद खान की तत्परता – उदाहरण बनी त्वरित कार्रवाई

  • खबर वायरल होने के बाद नगर पालिका सीएमओ जावेद खान ने तुरंत जेसीबी मंगवाकर पूरा कचरा हटवाया और जगह को साफ कराया।
  • उनकी इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की और उनकी सराहना की।
  • ग्रामीणों का कहना है कि “अगर प्रशासन हर मुद्दे पर इतनी तेजी से काम करे तो शहर की कई समस्याएं खुद-ब-खुद हल हो जाएंगी।”

जनता की अपील

  • सफाई के बाद भी लोग मांग कर रहे हैं कि ऐसे कचरे को फेंकने वाले दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए।
  • भविष्य में डंपिंग ज़ोन और तत्काल डिस्पोजल सिस्टम बनाए जाएं ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp