Recent Posts

September 2, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

जल भराव,बिजली गिरने, बाढ़ की स्थिति से निपटने आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम का किया जा रहा संचालन

1 min read
Spread the love

आपदा की स्थिति में  कंट्रोल रूम को सूचना देकर त्वरित सहायता प्राप्त करने नागरिकों से अपील

अनूपपुर 16 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली के निर्देशानुसार अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति से निपटने तथा आपदा प्रबंधन के तहत सुरक्षात्मक उपायों के लिए जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम कलेक्टर कार्यालय में स्थापित किया गया जिसका संचालन किया जा रहा है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07552-840603 एवं 07659-181 है। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री प्रदीप मोगरे बनाए गए हैं। कंट्रोल रूम में 24 घंटे की ड्यूटी के लिए शासकीय सेवकों की ड्यूटी शिफ्टवार लगाई गई है। कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने जिले वासियों से अपील की है कि कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर सम्पर्क कर अतिवृष्टि से हुई क्षति, पुल पुलिया के ऊपर पानी बहने, अतिवृष्टि से रास्तों के बाधित होने, जलभराव, जनहानि, फसल हानि, आकाशीय बिजली गिरने आदि की जानकारी कंट्रोल रूम को देकर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author

आज की ताजा खबरें

1 min read

चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत और सेवा कार्य लगातार जारी हैं। इसी क्रम में सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट और रघुबीर मंदिर ट्रस्ट ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 51 लाख रुपये का सहयोग करने का संकल्प लिया है।ट्रस्ट के डॉ. इलेश जैन ने कमिश्नर रीवा शीलेन्द्र सिंह से मुलाकात कर संघ ट्रस्ट द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 51 लाख रुपये के सहयोग से संबंधित संकल्प पत्र कमिश्नर रीवा को सौंपा।इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस भी मौजूद रहे। ट्रस्ट द्वारा लिए गए इस संकल्प के तहत बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री और आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp