Recent Posts

March 4, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड को पर्यावरण उत्कृष्टता हेतु “प्रथम वार्षिक ग्रीन एनवायरो पर्यावरण पुरस्कार एवं सम्मेलन 2025” में सम्मानित

1 min read
Spread the love


प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड (सीमेंट डिवीजन) को पर्यावरण प्रबंधन एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रथम वार्षिक ग्रीन एनवायरो पर्यावरण पुरस्कार एवं सम्मेलन 2025” के अंतर्गत पर्यावरण उत्कृष्टता श्रेणी में सम्मानित किया गया। यह सम्मान 19 जून 2025 को डेला एडवेंचर एंड रिसॉर्ट, लोनावला, महाराष्ट्र में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड की ओर से सहायक महाप्रबंधक बिहारी सिंह शेखावत (पर्यावरण विभाग) ने यह अवार्ड प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सुरेश प्रभु एवं महाराष्ट्र राज्य के कृषि मूल्य आयोग के अध्यक्ष श्री पासा पटेल को विशिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में वक्ताओं ने सतत विकास और औद्योगिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए।
प्रिज़्म जाॅनसन लिमिटेड के एजीएम सीएसआर एवं जनसंपर्क देवेन्द्र मिश्रा ने उपरोक्त जानकारी देते हुये बताया कि यह पुरस्कार प्रिज्म सीमेंट को जल संरक्षण, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, वृक्षारोपण, कार्बन फुटप्रिंट में कमी, प्लास्टिक एवं खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन, और सरकार द्वारा निर्धारित पर्यावरण मानकों के अनुपालन जैसे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।प्रिज्म सीमेंट को अवार्ड पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत किये गए कार्यों जैसे जल संरक्षण एवं संवर्धन, ग्रीन एनर्जी को अपनाने एवं बढ़ावा देने के लिए, सघन वृक्षारोपण (10लाख पौधारोपण), कार्बन फुट प्रिंट रिडक्शन, प्लास्टिक एवं हजारडस  वेस्ट  मैनेजमेंट, सस्टैनिबिल्टी डेवलपमेंट में किये गए सराहनीय कार्यों एवं सरकार द्वारा निर्धारित पर्यावरण  मानको के अनुपालन के लिए प्रदान किया गया है।
प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड सीमेंट डिवीजन द्वारा पर्यावरण उत्कृष्टता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिले इस पुरस्कार पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओे राकेश जैन, प्रेसीडेंट एंड प्लांट हेड मनीष सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एचआरएम एंड कार्पोरेट अफेयर्स मनीष कुमार सिन्हा एवं अन्य वरिष्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही पर्यावरण विभाग के विभागाध्यक्ष श्री मनोज कुमार कश्यप, सहायक महाप्रबंधक सुमिताभ द्विवेदी, सहायक प्रबंधक अंकिता सिंह परिहार, सहायक प्रबंधक रीमा तिवारी एवं अन्य अधिकारियों को इस उपलब्धि की बधाई दी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp