Recent Posts

October 16, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

तीन ट्रैक्टर पर खनिज विभाग ने की कार्यवाही, मौके पर नहीं दिखा पाए दस्तावेज, खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही निरंतर  रहेगी जारी

1 min read
Spread the love

अनूपपुर  जिलेभर में चल रहे अवैध उत्खनन तथा परिवहन पर रोक लगाने को लेकर कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा खनिज विभाग को निर्देशित किया गया है जिस पर मंगलवार को कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली के निर्देशन पर उपसंचालक खनिज विभाग आशा लता वैद्य के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा के द्वारा कोतमा  क्षेत्र में मिल रही अवैध उत्खन एवं परिवहन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए रेत का परिवहन कर रहे 3 वाहनों को जब्त करते हुए खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। कार्यवाही के संबंध में बताया गया कि बिजुरी के पास ग्राम छोटी बेलिया के समीप ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 18 ए बी 6233 एवं बिजुरी के पास होटल अतुल्यम पैलेस के समीप वाहन क्रमांक एमपी 54 ए ए 1366 तथा  ट्रैक्टर क्रमांक सी जी 16 सी एम 6268 जिनमें रेत का परिवहन कर पास के ग्राम ले जाया जा रहा था तब  वाहन चालक से वैध दस्तावेजों की मांग की गई जो प्रस्तुत न करने पर तीनों वाहनों को जब्त कर बिजुरी थाने में खड़ा करवाया गया है। इस कार्यवाही में खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा  एवं माइनिंग सर्वेयर अमित कुमार  तथा होमगार्ड जवान शामिल रहे।

About The Author

आज की ताजा खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp