Recent Posts

March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

प्रिज्म जाॅनसन लिमिटेड द्वारा प्रिज्म चैंपियन सितारे कार्यक्रम संपन्न

1 min read
Spread the love

सतना- प्रिज्म जाॅनसन लिमिटेड द्वारा छतरपुर कार्यालय में चैंपियन सितारे मीट का सफल आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छतरपुर ब्रांच के अंतर्गत आने वाली विभिन्न तहसीलों से चयनित विशिष्ट ठेकेदार बंधुओं को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्रांच के तकनीकी प्रबंधक इंजीनियर लोकेश गुप्ता ने किया, जिन्होंने प्रिज्म चैंपियन सितारे जैसी नवीन एवं अनूठी पहल की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस योजना से जुड़ी सुविधाओं और ठेकेदारों को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी।
आयोजित कार्यक्रम में सभी चैंपियन सितारे ठेकेदारों को फूल-माला, मेडल, विजिटिंग कार्ड एवं पहचान पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम मेें उपस्थित ठेकेदारों ने प्रिज्म सीमेंट के साथ अपने अनुभव साझा किये और विशेष रूप से आल  वेदर सीमेंट, के बारे में जानकारी दी गई ।


सपने सितारे योजना, दुर्घटना बीमा, छात्रवृत्ति योजना जैसी पहलों की सराहना की साथ ही तकनीकी अभियंताओं कि सेवाओं की खुले दिल से प्रशंसा की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को स्मृति उपहार भेंट किये गये एवं दोपहर को सुरूचि भोज की व्यवस्था की गई।
आयोजित कार्यक्रम में सौरभ श्रीवास्तव ब्रांच मैनेजर, इंद्रपाल नायक सेल्स प्रमोटर के अलावा तकनीकी और सेल्स टीम की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन को सफल बनाने में प्रिज्म सीमेंट छतरपुर ब्रांच की तकनीकी एवं सेल्स टीम का योगदान सराहनीय रहा।
उपरोक्त आशय की जानकारी प्रिज्म जाॅनसन लिमिटेड के एजीएम सीएसआर एण्ड जनसंपर्क देवेन्द्र मिश्रा ने दी।  

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp