फेयरवेल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने मचाया धमाल
1 min read
श्री रामाकृष्णा कॉलेज ऑफ फार्मेसी करही में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कॉलेज के चेयरमेन श्री शम्मी पुरी और सभी विद्वानों ने मां सरस्वती के चरण कमलों में द्वीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। टेक्निकल विंग डायरेक्ट डॉ अग्निवेश अग्निहोत्री ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस फेयरवेल पार्टी में विद्यार्थी अपनी योग्यता और ज्ञान का परिचय देते हुए अपने सीनियर्स को खुशी के साथ विदा कर उनके सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस फेयरवेल के सफल आयोजन के लिए बधाई दी और नई राहें और नई दिशा में जाने की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
डीन फार्मेसी डॉ अमित पांडे ने कहा कि फार्मेसी कोर्स के बाद कई तरह के करियर के अवसर उपलब्ध हैं, जिनमें फार्मासिस्ट, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, क्लीनिकल रिसर्च एसोसिएट, और फार्मास्युटिकल कंपनियों में विभिन्न पदों पर काम करना शामिल है। हम सभी आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को कॉलेज में संचालित एमफार्मा कोर्स की जानकारी भी दी गई। जूनियर्स अपने सीनियर्स को विदाई देकर उनके भविष्य की मंगल कामना कर रहे हैं। यह उनका भावनात्मक लगाव है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कॉलेज प्रबंधन समिति द्वारा छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पार्टी में बीफार्मा से मिस्टर फेयरवेल आदित्य सिंह और मिस फेयरवेल समृद्धि अग्रवाल को चुना गया। डीफार्मा से मिस्टर फेयरवेल शिवम सिंह और मिस फेयरवेल स्वाति रैकवार रहें। जबकि बीफार्मा से मिस ब्यूटीफुल ज्योति और मिस्टर हैंडसम जयप्रकाश। वहीं डीफार्मा मिस ब्यूटीफुल वंदना और मिस्टर हैंडसम सतेंद्र रहें।
एकेडमिक में बेहतरीन परफॉर्मेस के लिए बीफार्मा स्टूडेंट शिद्रा अफरोज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। फेयरवैल पार्टी में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पार्टी में एकेडमिक डायरेक्टर शुभी खरे, डीन इंजीनियरिंग हायर सेमेस्टर दीपेश निगम, डीन इंजीनियरिंग फर्स्ट ईयर अभय मिश्रा, कॉलेज ऑफ फार्मेसी की सभी फैकल्टीज और स्टूडेंट्स उपस्थित रहें।
Subscribe to my channel