डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर आम आदमी पार्टी सतना द्वारा श्रद्धांजलि, विचारगोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन
1 min read
संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन कर लिया शपथ:
सतना, 14 अप्रैल 2025:
भारत रत्न, संविधान निर्माता *डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी सतना द्वारा अंबेडकर चौक, सतना में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:30 बजे डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई।
इस आयोजन में जिला अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ट्रेड विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुखेन्द्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष महिंद वर्धन सिद्धार्थ “पप्पू”, जिला उपाध्यक्ष बसंत विश्वकर्मा,एस.सी.विंग के जिला उपाध्यक्ष विनय प्रजापति,ओबीसी विंग के जिला उपाध्यक्ष मनीष सिंह, इंटलेक्चुअल विंग के जिला उपाध्यक्ष डॉ मदन कुशवाहा,पूर्व पार्षद प्रत्याशी सुशील विश्वकर्मा,विष्णु कुमार सोनी,एड. देशराज पॉल,महेश चक्रवर्ती,गंगा प्रसाद वर्मा,रवि शंकर दहिया सहित बड़ी संख्या में *पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
माल्यार्पण के उपरांत एक संक्षिप्त विचारगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने डॉ.अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष, और संविधान निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल दलितों के अधिकारों के प्रतीक थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और लोकतंत्र के महान संरक्षक थे।
संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन एवं शपथ:
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि अंत में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया गया। इसके साथ ही सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शपथ ली कि वे संवैधानिक मूल्यों — न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता— को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।
विधानसभाओं में भी हुए आयोजन:
सिर्फ जिला मुख्यालय ही नहीं, बल्कि सतना जिले की सभी विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर डॉ. अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जिससे जिलेभर में एकता और समर्पण का संदेश गया।
जिला अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा,
“डॉ. अंबेडकर जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम एक समान, शिक्षित और जागरूक समाज की स्थापना कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
Subscribe to my channel