सतना में श्रीराम रथ यात्रा का भव्य आयोजन,एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी
1 min read
सतना। हिन्दू पर्व समन्वय समिति द्वारा गुरुवार को श्रीकृष्ण नगर शक्ति केन्द्र, खेरमाई रोड से श्रीराम रथ यात्रा वाहन रैली का आयोजन हुआ। यह यात्रा परशुराम सेनेटरी हाउस से शाम 4 बजे श्रीराम के जयकारों के साथ निकली।
श्रीकृष्ण नगर शक्ति केन्द्र के प्रभारी रामचरण गुप्ता ने बताया कि रथ यात्रा को एसडीएम राहुल सिलिडिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली खेरमाई से होते हुए कृष्ण नगर, सावरकर चौक, जीवन ज्योति कॉलोनी, सर्किट हाउस चौक, आदर्श नगर, संग्राम कॉलोनी, रीवा रोड से गुजरते हुए उतैली सेवा भारती परिसर सेवा भारती मातृ छाया में संपन्न हुई। यह यात्रा वार्ड नंबर 22, 23, 24, 25, 42 का भ्रमण कर राम पत्रक घर घर में 07 अप्रैल प्रभु श्री रामनवमी का आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर एसडीएम राहुल सिलाडिया ने कहा कि सतना की श्रीरामनवमी शोभायात्रा पूरे मध्य प्रदेश में प्रसिद्ध है और इसकी तैयारियां महीनों पहले से की जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस बार “हर परिवार राममय” का नारा सफल होगा और लाखों की संख्या में राम भक्त इस आयोजन में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और जय श्रीराम के नारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय निवासियों ने रथ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की।
इस अवसर में अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी, रामावतार चमड़िया कमलजीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन, हरिओम गुप्ता पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय भा ज पा , सुरेश बड़ेरिया ,तरुण ठक्कर , संदीप मंगल , प्रदीप सक्सेना, राजेश मेहता, अशोक सिंह , प्रभात जैन अशोक गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, सत्यनारायण दाहिया, विनय गौतम, प्रभात जैन, चुन्नू कुशवाहा, टी.एस. बग्गा, रंजीत विश्वकर्मा, राजेन्द्र जायसवाल, संजीव अग्रवाल, राजकुमार साहू विजय अग्रवाल, धनराज गुप्ता, माधव सिंह, सन्तोष गुप्ता, नरेंद्र चंद्र गुप्ता डब्बू, ऋषि अग्रवाल अनुराग गोस्वामी , विभाष बैनर्जी, मनमोहन माहेश्वरी, राजेंद्र गुप्ता फुडकी, पुष्पराज कुशवाहा पार्षद, अरविंद गुप्ता मौसम ताम्रकार प्रदीप जैन, राम अच्छरा, मधुसूदन गुप्ता, विपिन गौतम, विनीत सोनी, रमेश कुशवाहा, अजय सोनी, महेंद्र तिवारी बड्डू, अभिनेष विश्वकर्मा, कान्हा अग्निहोत्री, विकाश कुशवाह , युवराज सिंह, धनराज गुप्ता उत्कर्ष जैन शिव मिश्रा, नन्हू पाण्डेय, कमलेश कुशवाह, अभिषेक मंगल संजय मंगल राजेश अग्रवाल रामजी गुप्ता सतीश विश्वकर्मा, राहुल सिंह, नन्दकिशोर, कृष्णा द्विवेदी, शनि , गोलू गौतम, मुकेश डुलानी, शिवम गौतम, कपिल वर्मन, दीपांश कुशवाहा, नीलाम्बर झा, पवन श्रीवास्तव ,जितिन यादव, श्याम लाल गुप्ता श्यामू’ रवि आरेख , इंजी बलराम गुप्ता उमेश विद्या पंडित, चन्द्रशेखर अग्रवाल , राजेश अग्रवाल, अरविन्द गुप्ता, कमलेश विश्वकर्मा, राजेश कोटवानी ,माधव सिंह संतोष गुप्ता , राजेन्द्र कुशवाहा , राजीव प्रणामी, मातृ शक्ति पारुल जैन अनीता मंगल मानवी मंगल रमा मंगल सहित उपस्थित रहे। सतना सेवा भारती परिसर में समापन स्वल्पाहार से सम्पन्न हुआ .।
भगवा ध्वज लहराते हुए रामभक्तों ने निकाली वेंकटेश मंदिर से श्री राम जागरण रैली
सतना, हिंदू पर्व समन्वय समिति द्वारा आगामी 7 अप्रैल को श्री रामनवमी शोभायात्रा के निमित्त वेंकटेश शक्ति केंद्र में आज 3 अप्रैल 2025 को मुख्तियारगंज स्थित वेंकटेश मंदिर से जागरण यात्रा प्रारंभ हुई ।यह यात्रा वार्ड क्रमांक 5 6 7 8 9 10 से होते हुए रीवा रोड श्री साइन गार्डन में समाप्त हुई। राम जागरण यात्रा के प्रारंभ में सर्व ब्राह्मण संगठन के *अध्यक्ष पं. कमलाकर चतुर्वेदी* द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर यात्रा को रवाना किया गया।
इस यात्रा में विशेष रूप से समिति के अध्यक्ष मणिकांत माहेश्वरी ,संयोजक कमल जीत सिंह सेठी, जितेंद्र जैन, रामावतार चमड़िया, पंडित रत्नाकर चतुर्वेदी शिवा , विभाष बनर्जी , मनमोहन माहेश्वरी, राज बहादुर मिश्रा, विक्रम चौधरी, हरिओम गुप्ता, भास्कर चतुर्वेदी, प्रदीप अवस्थी, अबीर द्विवेदी, आदित्य यादव, आदर्श त्रिपाठी, विपिन सिंह, विनोद पंडित, दीपेंद्र त्रिपाठी, समर सिंह, शिवमोहन सिंह, शशि सिंह, राजकुमारी शुक्ला, नरेंद्रचंद डब्बू गुप्ता, नारायण त्रिपाठी, राकेश तिवारी, प्रभाकर चतुर्वेदी, सचिन शुक्ला,त्रिलोकी नारायण, सनी द्विवेदी, धनराज गुप्ता, अशोक खानेचा, आनंद मोहन, केशव कोरी , भैया पंडित, अनुराग गोस्वामी, राकेश रैकवार, जितिन यादव, विष्णु गुप्ता, महेश तिवारी, आयुषी तिवारी, माधव ताम्रकार, संतोष रैकवार,शिवकुमार त्रिपाठी, सुशील गर्ग, गुड्डा श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, सुनील वर्मन, शंकर सोनी, अरुण सोनी, मितेश गुप्ता सहित कार्यकर्ताओं ने भरहुत नगर, मारुति नगर, बस स्टैंड, बढ़इया टोला, रीवा रोड में भ्रमण कर आमंत्रण पत्रक वितरित किए।

शक्ति साधना यात्रा रैली आज
हिंदू पर्व समन्वय समिति *प्रचार समिति सदस्य श्यामलाल गुप्ता श्यामू* ने बताया कि आज *04 अप्रैल को प्रातः संत कंवर शक्ति केंद्र की रैली टीएमडी उत्सव हॉल से निकलेगी*, एवं *शाम 5:00 बजे मातृशक्ति की विशाल वाहन रैली सुभाष पार्क से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करेगी* । शक्ति साधना रैली में मातृशक्ति केसरिया ध्वज लहराते हुए दो पहिया वाहनों में जय श्री राम का उद्घोष करते हुए श्री राम जागरण रथ के साथ भ्रमण करेंगे। हिंदू पर्व समन्वय समिति ने सभी से श्री राम जागरण रैली और शक्ति साधना रैली में पहुंचने का अनुरोध किया है।
Subscribe to my channel