एकेएस वि.वि. के बायोटेक फैकल्टी अर्पित श्रीवास्तव को मिला बेस्ट बुक ऑथर अवार्ड।
1 min read
सतना। 20 मार्च। गुरुवार। एकेएस विश्वविद्यालय ,सतना के डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर अर्पित श्रीवास्तव की पुस्तक को एसआएपीएच सोसाइटी द्वारा बेस्ट बुक ऑथर अवार्ड से सम्मानित किया गया है |इसका शीर्षक “इंडियन नॉलेज सिस्टम- प्राचीन वैज्ञानिक और वैदिक सिद्धांतों से लेकर विज्ञान और समाज के आधुनिकीकरण तक की यात्रा है। पुस्तक में शामिल १० अध्यायों में भारत के अद्भुत ज्ञान एवं सिद्धांतों को सरलता से समझाया गया है |पुस्तक इंग्लिश,हिंदी एवं संस्कृत भाषाओँ में भारत के सभी विश्वविद्यालयों के लिए डिज़ाइन है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ बी.ए.चोपाडे, प्रो.चांसलर,अनंत कुमार सोनी, डीन डॉ.
जी.पी रिछारिया, विभागाध्यक्ष, डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी प्रो. कमलेश चौरे ने इंजी.अर्पित श्रीवास्तव को बधाई दी है। इंजी.अर्पित श्रीवास्तव ने बताया की युवाओं को “इंडियन नॉलेज सिस्टम -भारतीय ज्ञान, विज्ञान एवम आध्यात्मिक सिद्धांत” समझने की जरुरत है और हायर स्टडीज कर रहे सभी स्टूडेंट्स को इसमें अपनी रूचि रखनी चाहिए। अर्पित श्रीवास्तव ने बताया की नयी शिक्षा नीति 2020 एवं यूजीसी के इंडियन नॉलेज सिस्टम प्रोग्राम पहल से प्रेरित हो कर कई वेद,पुराण, भारतीय विज्ञान,वैज्ञानिक, प्राकृतिक एवं सैद्धांतिक संस्करण को पढ़ कर सरल शब्दों में इस पुस्तक को रूप दिया गया है। इस सम्मान का श्रेय उन्होंने अपने माता पिता के साथ उन सभी गुरुजनो को दिया हैं जिनसे प्रेरणा ले कर यह पुस्तक लिखी ताकि उच्च शिक्षा संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को सरलता से इसकी भाषा एवं तथ्य समझ में आ जाये | अर्पित श्रीवास्तव ने बताया की यह पुस्तक लिखने में उनकी आध्यात्मिक शक्ति शहर बनारस काशी है जो उनका जन्मस्थान भी है और आगामी समय में सम्बंधित विषय पर और भी संस्करण पुस्तक के रूप में प्रकाशित होगी |
Subscribe to my channel