Recent Posts

March 3, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

कोतमा पुलिस द्वारा हत्या के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी को किया 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार ।।

1 min read
Spread the love


थाना कोतमा कोतमा पुलिस व्दारा हत्या के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी को किया 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार
दिनांक 14.03.2025 को गणेश प्रसाद पाण्डेय पिता स्व. भोला प्रसाद पाण्डेय उम्र 41 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 05 कोतमा के व्दारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14.03.2025 को करीबन 5.00 बजे शाम को बंजारा तिराहा अपने पान ठेला में था उसी समय बुढानपुर का अमृत लाल प्रजापति पान ठेला में आया और मेरे से पान मांगा तो मैने कहा मेरे पास पान नही है अमृतलाल प्रजापति के व्दारा गाली गुप्तार कर बोलने लगा कि पान ठेला खोला है और पान नही रखा है कह कर मां, बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये देख लेने की धमकी देकर दूबारा अपने अन्य 05 साथियो के साथ दो मोटर सायकल में लाठी (राफ्टर) ,डण्डा लेकर आये और मुझे व विक्की केवट को मारपीट कर गंभीर चोंट पहुँचाये है रिपोर्ट पर अपराध क्र. 98/25 धारा 296, 115(2), 117(2), 351(3),3(5) बी एन एस कायम कर आह्रतो का मेडिकल कराया गया आह्रत विक्की को गंभीर चोंट होने से रेफर किया गया था ।
मामला गंभीर होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोतीउर्र रहमान के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आरोपियों की धड़पकड़ के हर सम्भव प्रयास किया गया इसी बीच दिनांक 15.03.2025 को आह्रत विक्की केवट ईलाज के दौरान शहडोल अस्पताल में मृत्यु होने पर मामले में धारा 109,103 बी एन एस का ईजाफा किया गया आह्रत की मृत्यु होने से परिवार जन बंजारा तिराहा कोतमा में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हेतु विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमें श्रीमान् अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मंसूरी के व्दारा मौके से उपस्थित होकर परिवार जन को दो दिन के अंदर आरोपियों के गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मोतीउर्र रहमान के मार्गदर्शन में एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री इसरार मंसूरी ,एस.डी.ओ.पी. महोदया कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के निर्देशन में थाना कोतमा प्रभारी सुन्द्रेश सिंह के नेतृत्व में 03 अलग अलग टीम गठित कर आरोपियों की धड़पकड़ हेतु संभावित स्थानो में लगातार दबिश देकर 24 घण्टे के अंदर में मामले के मुख्य आरोपी अमृतलाल प्रजापति पिता पूरन प्रजापति उम्र 32 साल निवासी बुढानपुर एवं इसके दो साथी दिलीप प्रजापति पिता स्व. चेतराम प्रजापति उम्र 22 साल ,सुनील उर्फ गोलू प्रजापति पिता तीरथ प्रजापति उम्र 22 साल दोनो निवासी बुढानपुर को गोरेल्ला, छ.ग. से दस्तयाब कर आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं आलाजरब जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
मामले के 03 फरार आरोपी जितेन्द्र प्रजापति ,शिवा उर्फ सूर्यकांत प्रजापति एवं सागर प्रजापति की गिरफ्तारी के लिये संभावित स्थानो पर टीम व्दारा लगातार दबिस दी जा रही है और सूर्यास्त के पूर्व तीनो आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जायेगा ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. सुन्द्रेश सिंह,उप निरी. दशरथ बागरी ,उप निरी. अकबर खान ,सउनि सुरेश कुमार अहिरवार ,सउनि विनय सिंह परिहार ,सउनि बृजेश कुमार पाण्डेय ,प्र.आर. संजीव त्रिपाठी ,प्र.आर. दिनेश राठौर ,प्र.आर. सपन नामदेव ,प्र.आर. कपिल उईके ,विवेक त्रिपाठी आरक्षक अभय त्रिपाठी ,नरेन्द्र खवादे ,महेश साहू ,शुभम तिवारी ,संजय व्दिवेदी ,जितेन्द्र मंडलोई ,अजय तोमर ,चक्रधर तिवारी ,आरक्षक चालक अनिल मरावी एवं सायबर सेल प्र.आर. राजेन्द्र अहिरवार ,पंकज मिश्रा ,राजेन्द्र केवट की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp