Recent Posts

March 5, 2026

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

श्री रामरत्नेश्वर महादेव का पाटोत्सव रघुबीर मन्दिर में संपन्न

1 min read
Spread the love

संतों-महंतों एवं शिवभक्तों कि उपस्थिति में हुआ शास्त्रोक्त पूजन

चित्रकूट,

परमहँस संत श्री रणछोड़दास महाराज की पावन तपोस्थली चित्रकूट के बड़ी गुफा स्थित श्री रघुबीर मन्दिर आश्रम में शुक्रवार को माघ कृष्ण दशमी के पावन दिवस पर श्री रामरत्नेश्वर महादेव का चतुर्थ पाटोत्सव सानंद संपन्न हुआ | इस अवसर पर प्रातः काल से शिव, गणेश, अम्बिका शास्त्रोक्त विधि एवं वैदिक रीति से आचार्यों के निर्देशन में  पूजन आरम्भ हुआ तदुपरांत श्री रुद्राष्टाध्यायी के सामूहिक पाठ के साथ भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक एवं अर्चन हुआ एवं बिल्वपत्र तथा पुष्पों द्वारा उपस्थित सभी ने पूजन किया | दोपहर ठीक 12 बजे मन्दिर परिसर में यज्ञ का अनुष्ठान आयोजित हुआ, जिसमें उपस्थित सभी संतों-महंतों एवं सदगुरु परिवार के सदस्यों सहित अनेक शिव भक्तों ने वेद मंत्रोच्चार द्वारा आहुतियाँ प्रदान की एवं इसके बाद आरती तथा भण्डारे का आयोजन मन्दिर परिसर में किया गया |



मुख्य पूजनकर्ता यजमान के रूप में श्री रघुबीर मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.बी.के.जैन ने सपत्नीक श्रीमती उषा जैन के साथ समस्त विधियाँ संपन्न करी | इस अवसर पर आचार्य अनिल शास्त्री, सुरेन्द्र शास्त्री, धर्मेन्द्र शास्त्री सहित शिक्षा एवं महिला समिति के कार्यकर्ता, सदगुरु परिवार के सदस्य, गुरुभाई-बहन, आचार्य, विद्यार्थीगण एवं संत-समाज विशाल संख्या में उपस्थित रहे | सभी ने भगवान श्री रामरत्नेश्वर महादेव से सभी प्राणियों के सुखमय एवं समृद्ध जीवन की मंगल कामना की|

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[join_button]
WhatsApp