Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

April 29, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

क्यों आवश्यक है एक राष्ट- एक चुनाव, भाजपा चलाएगी जन जागरण अभियान

1 min read
Spread the love


– 16 को आयोजित होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन
सतना। वन नेशन- वन इलेक्शन व्यवस्थाओं में सुधार का एक बड़ा माध्यम है, भाजपा शुरू से ही सभी चुनाव एक साथ कराने के पक्ष में रही है। हिन्दुस्तान लोकतांत्रिक देश है, कोई भी कानून बनाए जाने से पहले जनता के बीच चर्चा होनी चाहिए। इसी को लेकर 16 को जनप्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल आएंगे। यह बात सांसद गणेश सिंह ने एक राष्ट- एक चुनाव को लेकर पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वन नेशन- वन इलेक्शन की चर्चा ग्राम स्तर पर होनी चाहिए। लोगों को यह बताया जाना चाहिए कि यह क्यों आवश्यक है? उन्होंने कहा कि यह बात संगठन के माध्यम से पहुंचे इसके लिए जरूरी है कि 16 को आयोजित होने वाले जनप्रतिनिधि सम्मेलन में सत्ता और विपक्ष से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक देश- एक चुनाव से देश पर जहां पड़ने वाला आर्थिक बोझ कम होगा वहीं समय की बचत होगी लेकिन विपक्षी दलों को इस बात का डर है कि मोदी की लोकप्रियता के चलते भाजपा सभी चुनाव जीत जाएगी। इसलिए वे इसका विरोध कर रहे हैं। हमें इसके फायदों से लोगों को अवगत कराना होगा। इसके लिए पहला काम यह हो कि जगह- जगह वन नेशन- वन इलेक्शन को लेकर चर्चाएं हो।
तय की जाए जिम्मेदारी : महापौर
इस मौके पर महापौर योगेश ताम्रकार ने जनप्रतिनिधि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाकर इसके लिए जिम्मेदारी तय करने का सुझाव दिया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि सम्मेलन के प्रभारी स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, पार्टी के पूर्व जिला मंत्री डा. पंकज सिंह परिहार ने तैयारियों पर जहां प्रकाश डाला वहीं इस अभियान के जिला संयोजक श्रीकृष्ण द्विवेदी ने साल भर के कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने किया। जबकि बैठक की प्रस्तावना जिला महामंत्री ऋषभ सिंह ने रखी और आभार प्रदर्शन एड उपेन्द्र तिवारी ने किया।

कम होगा आर्थिक बोझ, होगी समय की बचत : भगवती पांडेय
एक राष्ट्र- एक चुनाव क्यों आवश्यक है, इसकी जानकारी लोगों को देने के लिए भारतीय जनता पार्टी जन जागरण अभियान चलाएगी। इस अभियान के जरिए लोगों को यह बताने का प्रयास होगा कि इससे क्या फायदे हैं? यह बात शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में इस संबंध में आयोजित एक बैठक के दौरान सामने आई। वन नेशन- वन इलेक्शन को लेकर साल भर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि चुनाव एक साथ होने से देश पर आर्थिक बोझ कम होगा और समय की बचत होगी। इसके लिए सभी वर्गों व समुदाय में जन जागरण अभियान चलाया जाएगा।
मंच मे सांसद गणेश सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित भगवती प्रसाद पाण्डेय महापौर योगेश ताम्रकार जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन पंकज सिंह परिवार जिला महामंत्री ऋषभ सिंह रमाकांत गौतम उपस्थित रहे जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल सिंह अशोक गुप्ता विजय तिवारी मुरारी सोनी सुधा सिंह जिला मंत्री जान्हवी त्रिपाठी संजीव दुबेदी जान्हवी त्रिपाठी शुभम तिवारी श्री कृष्ण दुबेदी अनिल सचदेव अभिषेक तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र सिंह राठौर मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह कृष्णा पांडेय अरविन्द मिश्रा अग्निवेश शुक्ला संजय अग्रवाल गौरव सिंह गहरवार रामसागर पांडेय उपस्थित रहे।

About The Author


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *