*प्रदेश प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने संगठन के सदस्यता अभियान की सफलता के लिए पदाधिकारियों से की अपील*
1 min read
महराजगंज।
“राष्ट्रीय सूचनाधिकार, मानवाधिकार एवं पर्यावरण संरक्षण संगठन” के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण कुमार गुप्ता ने संगठन के सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों से अपील की है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार व प्रचार-प्रसार में सभी पदाधिकारी सक्रिय योगदान दें।
कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि वह पिछले पाँच वर्षों से संगठन से जुड़े हुए हैं और इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों एवं प्रकोष्ठों का नेतृत्व किया है। इन पाँच वर्षों में संगठन ने विभिन्न स्तरों पर जनहित कार्य कर समाज में विश्वास कायम किया है। संगठन ने जनता की शिकायतों का समाधान न केवल सरकारी स्तर पर कराया, बल्कि शासन स्तर से भी आदेश जारी कराए।
प्रदेश प्रभारी ने बताया कि संगठन की बागडोर युवाओं के हाथों में है। युवा संस्थापक एवं आजीवन सदस्य अमन माथुर संगठन को नई सोच और ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं तथा युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
संगठन भारत सरकार के नीति आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग, राष्ट्रीय हरित अधिकरण तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से भी संबद्ध है और जनसमस्याओं को केन्द्रीय स्तर पर निस्तारण हेतु भेजता है।
उन्होंने बताया कि संगठन सूचना का अधिकार, मानवाधिकार संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, बाल श्रम निषेध सहित विभिन्न कानूनों का प्रचार-प्रसार करता है तथा महिला उत्पीड़न के विरुद्ध समाज को जागरूक करता है। पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए संगठन वृक्षारोपण और अन्य जनजागृति कार्यक्रम भी आयोजित करता है।
संगठन महिलाओं व बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, पेंटिंग, मधुबनी, सौंदर्य एवं प्रसाधन जैसे व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है। प्रशिक्षण उपरांत प्रमाणपत्र भी जारी किया जाता है, जो सभी विभागों में मान्य है।
इसके अतिरिक्त संगठन समाजहित में बिना दहेज विवाह को प्रोत्साहित करता है और कम खर्च में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराता है। नवदम्पत्ति को संगठन की ओर से Hindu Marriage Act-1955 के अनुसार वैध वैवाहिक प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाता है।
*जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

*समाचार एवं विज्ञापन के लिए हमें सम्पर्क करें*
उदघोष समय न्यूज की ख़बर पढ़ने व देखने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👇
https://chat.whatsapp.com/KI78G61Alrg6JTMrZqcSSd
About The Author
















