भ्रष्टाचार की भेट चढ़ी बरगी नहर का कार्य : राजेश दुबे
1 min read

प्रदेश सरकार के दावों की खुली पोल
सतना। भारतीय किसान यूनियन सर्व के प्रदेश संयोजक राजेश दुबे अपने सहयोगियों के साथ बरगी नहर परियोजना की वस्तु स्थिति को जानने स्लिमनाबाद पहुंच कर वहां की स्थितियों को जानने परखने के बाद राजेश दुबे ने बताया कि बरगी नहर परियोजना के निर्माण कार्यों की धीमी गति को देखकर प्रदेश सरकार के झूठे दावों की पोल खोल रही है नहर परियोजना की पूर्ण होने की स्थिति एक दशक तक के समय में भी नहीं होती दिखाई दे रही है मै अपने सहयोगियों के साथ बरगी नहर परियोजना के कार्य स्थल में जाकर निर्माण की कछुआ चाल देखकर दंग रह गए वही प्रदेश सरकार इस परियोजना के पूर्ण होने के खोखले दावे प्रदेश के किसानों के साथ छलावा कर रही हो जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाए हमारा संगठन बरगी नहर को सतना जिले में लाने के लिए अतिशीघ्र बृहद आंदोलन तथा किसानों से जनसंपर्क करके किसानों के महासम्मेलन के पश्चात किसानों के हित में आंदोलन चलाकर मा सलिला गंगा मंदाकिनी से जल लेकर नहर नहर पदयात्रा करते हुए बरगी नहर परियोजना स्लिमनाबाद तक जाएंगे इस दौरान पन्नालाल त्रिपाठी,अखिल त्रिपाठी,गंगासागर,सर्वोदय जी, गंगासागर शुक्ला राजेंद्र कुशवाहा,उमेश यादव,नोखे लाल पटेल,गुलबदन कोरी,गणेश मिश्रा,डॉ विभाष शर्मा,चंद्रशेखर पाण्डेय,कमलनयन शुक्ला,ध्रुव सिंह परिहार,सुनील तिवारी समेत सैकड़ों किसान भाई मौके पर मौजूद रहे
About The Author
















