Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 15, 2025

Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

पीएम मोदी के ‘मन की बात’; संविधान, गणतंत्र दिवस और महाकुंभ पर कही यह बात

1 min read
Spread the love



सतना भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय की उपस्थिति में बड़ी स्क्रीन प्रोजेक्टर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के जरिए लोगों को संबोधित किया। आमतौर पर यह कार्यक्रम महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है, लेकिन उस दिन गणतंत्र दिवस समारोह होने की वजह से पीएम मोदी आज ही लोगों के सामने अपने विचार रखे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के 118वें एपिसोड में पीएम मोदी ने लोगों से कई अहम बातें कीं। पीएम मोदी ने बाबासाहब भीमराव आंबेडकर, राजेंद्र प्रसाद और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुराने संबोधनों के कुछ अहम अंश भी सुनाए।
साल 2025 की पहली ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने कहा कि आज 2025 की पहली मन की बात हो रही है। आप लोगों ने एक बात नोटिस की होगी कि हर बार मन की बात महीने की आखिरी रविवार को होती है, लेकिन इस बार हम एक सप्ताह पहले चौथे रविवार के बजाय तीसरे रविवार को ही मिल रहे हैं, क्योंकि अगले सप्ताह रविवार के दिन ही गणतंत्र दिवस है, मैं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं। 
उन्होंने कहा कि इस बार का ‘गणतंत्र दिवस’ बहुत विशेष है। ये भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया। बाबासाहब आंबेडकर के संबोधन के अंश सुनाए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘जब संविधान सभा ने अपना काम शुरू किया तो बाबासाहब आंबेडकर ने परस्पर सहयोग को लेकर एक बहुत महत्वपूर्ण बात कही थी। मैं उसका एक अंश आपको सुनाता हूं…’
डॉ. राजेंद्र प्रसाद के संबोधन के अंश सुनाए
पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं आपको संविधान सभा की एक और ऑडियो क्लिप सुनाता हूं। ये ऑडियां डॉ. राजेंद्र प्रसाद का है, जो हमारी संविधान सभा के प्रमुख थे। आइए डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी को सुनते हैं…’
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संबोधन के अंश सुनाए
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘अब मैं आपको डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आवाज सुनाता हूँ। उन्होंने अवसरों की समानता का विषय उठाया…’
पीएम मोदी ने कहा कि मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया। संविधान सभा के दौरान अनेक विषयों पर लंबी-लंबी चर्चाएं हुईं। वो चर्चाएं संविधान सभा के सदस्यों के विचार, उनकी वो वाणी, हमारी बहुत बड़ी धरोहर है। देश में जब 1951-52 में पहली बार चुनाव हुए, तो कुछ लोगों को संशय था, कि क्या देश का लोकतंत्र जीवित रहेगा? इन सब के बीच हमारे लोकतंत्र ने सारी आशंकाओं को गलत साबित किया। आखिर भारत लोकतंत्र की जननी है। मैं देशवासियों से कहूंगा कि वो ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में अपने मत के अधिकार का उपयोग करें, हमेशा करें, और देश के लोकतांत्रिक प्रक्रिसा का हिस्सा भी बनें और इस प्रकिया को सशक्त भी करें।
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कहीं भी कोई भेदभाव नहीं, जातिवाद नहीं। इसमें भारत के दक्षिण से लोग आते हैं, भारत के पूर्व और पश्चिम से लोग आते हैं। कुंभ में गरीब-अमीर सब एक हो जाते हैं। एक तरफ प्रयागराज, उज्जैन, नासिक और हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है, वैसे ही, दक्षिण भू-भाग में, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा और कावेरी नदी के तटों पर पुष्करम होते हैं। इसी तरह कुंभकोणम से तिरुक्कड-यूर, कूड़-वासल से तिरुचेरई अनेक ऐसे मंदिर हैं, जिनकी परम्पराएं कुंभ से जुड़ी हुई हैं। ‘कुंभ’, ‘पुष्करम’ और ‘गंगा सागर मेला’ – हमारे ये पर्व, हमारे सामाजिक मेल-जोल को, सद्भाव को, एकता को बढ़ाने वाले पर्व हैं।
अयोध्या में बीते वर्ष हुई रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा की ये द्वादशी, भारत की सांस्कृतिक चेतना की पुनः प्रतिष्ठा की द्वादशी है। इसलिए पौष शुक्ल द्वादशी का ये दिन एक तरह से प्रतिष्ठा द्वादशी का दिन भी बन गया है।

*भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा*
*1376 बूथों पर मन की बात को देखा और सुना गया*

सतना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय ने कहा कि भाजपा आज देश का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है, और यह सफलता कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
रविवार को आयोजित मन की बात कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पांडेय ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई मन की बात कार्यक्रम से न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है, बल्कि यह आम जनता के साथ संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम भी बन चुका है।”उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि आपका सहयोग इसी प्रकार बना रहेगा, तो संगठन नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं में निहित है, और उनका हर प्रयास संगठन को और मजबूत बना रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान मध्य प्रदेश शासन की मंत्री प्रतिमा बागरी प्रदेश प्रवक्ता प्रहलाद कुशवाहा महापौर योगेश ताम्रकार पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी पूर्व महापौर ममता पांडेय उमेश प्रताप सिंह लाला जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता विजय तिवारी मुरारी सोनी बालेंद्र गौतम जिला महामंत्री रमाकांत गौतम संजीव दुबेदी जान्हवी त्रिपाठी जयप्रताप गुप्ता अनिल सचदेव सुनील सेनानी अभिषेक तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू शिवांक त्रिपाठी  दीपेंद्र नाथ त्रिपाठी लोकेश त्रिपाठी राजनारायण तिवारी गीतेश्वर सिंह नम्रता सिंह अजय सिंह मिंटू अनिल गुप्ता आयुषी तिवारी रेखा सिंह अर्चना सिंह आशा शुक्ला अतुल सिंह शहजाद खान महेंद्र तिवारी  केशव कोरी मधु वाल्मीक आदित्य यादव विवेक सिंह गोपी गैलानी कमल वाल्मीक आदित्य सिंह धर्मेन्द्र सिंह तिवारी विजय सिंह रामबाबू त्रिपाठी विमल नामदेव शारदा तिवारी शिवा दुबेदी अभिषेक दत्त पांडेय रावेंद्र तिवारी के के त्रिपाठी शैलेन्द्र शर्मा विक्रम सिंह बलराम गुप्ता प्रवीण सिंह विजय अग्रवाल शैलेन्द्र दहिया सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओ ने देश के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात को देखा और सुना उपस्थित रहे।

About The Author


Spread the love

المزيد من القصص

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!