Udghosh Samay News

खबर जहां हम वहां

विन्ध्य क्षत्रिय महासभा की आवश्यक बैठक रगला में हुई आयोजित

1 min read
Spread the love

प्रतिनिधि : दीपेंद्र सिंह परिहार
उंचेहरा-संगठन को आंगे बढ़ाने एवं मजबूत करने हेतु एक अहम बैठक जनपद पंचायत उंचेहरा के ग्राम पंचायत रगला में वरिष्ट समाज सेवी अशोक सिंह परिहार के निज निवास में विंध्य क्षत्रिय महासभा की अहम बैठक आयोजित की गई। इस दौरान होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समस्त पदाधिकारी गण एक दूजे को तिलक चंदन लगा गले मिलकर बधाई दी साथ ही संगठन को निरंतर आगे बढ़ाने की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विंध्य क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष बिग्रेडियर देवेंद्र सिंह कृपालपुर गढ़ी रहे । 

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिग्रेडियर भूपेंद्र सिंह ने की वहीँ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष डॉ यशवंत सिंह एवं भीम सिंह मुरार, महामंत्री मृगनेंद्र सिंह कैथा,शिव मोहन सिंह, उदय सिंह,सतपाल सिंह ,सुखेन्द्र सिंह, मंचासीन रहे जबकि कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह परिहार ने किया। वहीँ पुलिस कांस्टेबल में चयनित कुंदहरी निवासी विकाश सिंह का सालश्री फल भेंट का सम्मान किया गया। इसी दौरान समस्त पदाधिकारीयों का तिलक चंदन कर साल श्री फल से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मृगेंद सिंह कैथा को विन्ध्य क्षत्रिय महासभा का महामंत्री तो शिवमोहन सिंह बमुरहिया को उप महामंत्री का दायित्व सौंपा है। वहीँ  मुख्य अतिथि बिग्रेडियर देवेंद्र  सिंह ने कहा कि क्षत्रिय जाति नहीं, बल्कि धर्म है जिसने मानवता एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव अपने प्राणों की आहुति दी। जब-जब देश पर संकट आया, तब-तब क्षत्रियों ने राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत होकर देश के रक्षार्थ कर्तव्य का निर्वहन किया। वहीँ डॉ यशवंत सिंह ने उद्बोधन देते हुए कहा कि क्षत्रियों के इतिहास के साथ छेड़खानी की जा रही है। सावधानीपूर्वक क्षत्रियों को अपने इतिहास को बचाने और सुनहरे भविष्य के निर्माण का कार्य करने की जरूरत है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविराज सिंह, राममन सिंह, मेजर आनंद बहादुर सिंह,पुष्पेंद्र सिंह मुनेंद्र सिंह, अरुण सिंह बीरेंद्र सिंह, सुखेन्द्र सिंह,  धर्मेंद्र सिंह, बिकास सिंह,  अमर बहादुर सिंह, मानेंद्र सिंह, आदि काफी तादाद में विन्ध्य क्षत्रिय महासभा के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp